पाक कप्तान ने अभिषेक के फिट होने की मांगी दुआ, सूर्या बोले- सलमान आगा की मुराद होगी पूरी

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा की वापसी होगी या नहीं, इस बात की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. भारतीय खेल प्रेमी ही नहीं, पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा भी अभिषेक के फिट होने की दुआ मांग रहे हैं. आगा के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जो बयान दिया, उससे अभिषेक की वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. तो आइये जानते हैं पाक कप्तान आगा ने अभिषेक पर क्या कहा?

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच में अभिषेक शर्मा का हिस्सा लेना उनके पेट के संक्रमण से उबरने पर निर्भर करता है. लेकिन अच्छी खबर है कि विस्फोटक बल्लेबाज शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए हैं. जिससे रविवार को प्रेमदासा में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. कप्तान सूर्या ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खेलने को लेकर संकेत दे दिए हैं.

पाक कप्तान सलमान आगा ने मांगा अभिषेक के फिट होने की दुआ

पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. आगा अभिषेक के फिट होने की दुआ मांग रहे हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल के मुकाबले में खेलेंगे. आगा ने कहा- आशा करता हूं वो अच्छी तरह रिकवर कर रहे होंगे. हम सर्वेश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.

India vs Pakistan: सलमान आगा के बयान पर आया सूर्या का रिएक्शन

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तब अभिषेक शर्मा के बारे में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की टिप्पणी पर भारतीय क्रिकेट टीम के T20 कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, अगर पाकिस्तान चाहता है कि वह खेले, तो हम उसे कल खिलाएंगे.

अभिषेक के माता-पिता पहुंचे कोलंबो, भारत-पाकिस्तान मैच का लेंगे आनंद

नयी दिल्ली में एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे. इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए. उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे. अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष पर खिला सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत-पाक खिलाड़ी कोलंबो में मिलाएंगे हाथ? हैंडशेक विवाद पर आया सलमान आगा का रिएशन

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले निकला सांप, कोलंबो स्टेडियम में हड़कंप

भारत-पाक मैच, कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! जानें मौसम का हाल

ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या को बताया मेंटोर, कहा– बाॅस की नसीहत ने मुझे मुश्किल दौर से निकाला

मेरा मैन ऑफ द मैच खा गया तू, मैच के बाद हार्दिक को ये क्या बोल गए ईशान?

ज्यादा बोला तो धज्जियां उड़ा दूंगा, IND-PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >