भारत Vs पाकिस्तान Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, एक दिन पहले मनी दिवाली

भारत Vs पाकिस्तान टी20 Highlights : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर ली है. मैच के हीरो विराट कोहली रहे. उन्होंने नाबाद 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. भारत को शुरुआती झटकों से उबरने में काफी समय लगा. बाद में कोहली और हार्दिक पांड्या ने एक बड़ी साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा. विराट से जरूरत पर चौके और छक्के लगाकर पारी को गति दी.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

विराट कोहली के शानदार 82 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है. इस जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर है. फैंस एक दिन पहले ही दीपावली मना रहे हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

भारत पाकिस्तान का मैच हुआ टाई

भारत और पाकिस्तान का मैच टाई हो गया है. एक गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए एक रन चाहिए.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

हार्दिक पांड्या आउट, भारत को पांचवां झटका 

हार्दिक पांड्या आखिरी ओवर में आउट हो गये हैं. भारत को पांचवा झटका लगा है. भारत को जीत के लिए 5 गेंद पर 16 रनों की जरूरत है.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. विराट 46 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

भारत का स्कोर 100 रन

15 ओवर में भारत ने 100 रन बना लिये हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं. दोनों के बीच 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है. विराट 42 और पांड्या 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

विराट और हार्दिक के बीच 50 रनों की साझेदारी

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है. इस जोड़ी से भारत को काफी उम्मीदें होंगी. भारत का स्कोर 100 के पास पहुंचने ही वाला है.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

10 ओवर में भारत ने बनाये 45 रन

टीम इंडिया ने 10 ओवर में 45 रन बना लिये हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 105 रन बनाने होंगे. इस बीच भारत के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

अक्षर पटेल आउट, भारत को चौथा झटका

अक्षर पटेल 2 रन बनाकर रन आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. अक्षर की जगह बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं. दूसरे छोर पर विराट कोहली मौजूद हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

पावर प्ले में भारत ने बनाये 31 रन

भारत ने छह ओवर के पहले पावर प्ले में 31 रन बनाये हैं. इस बीच तीन शीर्ष बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. केएल राहुल, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव आउट हो गये हैं. अक्षर पटेल और विराट कोहली क्रीज पर हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को तीसरा झटका

पावर प्ले में ही भारत को तीसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने अक्षर पटेल क्रीज पर आये हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

भारत को दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा चार रन बनाकर आउट हो गये हैं. हारिस रऊफ की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लपका है. रोहित की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आये हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

केएल राहुल आउट, भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा है. केएल राहुल बोल्ड हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने विराट कोहली क्रीज पर आये हैं. नसीम शाह ने राहुल को आउट किया.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये हैं.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

पाकिस्तान ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया है. पाक की ओर से इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्धशतक जड़ा. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट चटकाये.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

शाहीन अफरीदी आउट, पाक को आठवां झटका

भुवनेश्वर कुमार ने शाहीन शाह अफरीदी को आउट कर दिया है. पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

शान मसूद ने भी जड़ा अर्धशतक

शान मसूद ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. मसूद ने 41 गेंद पर 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

पाकिस्तान को सातवां झटका, आसिफ 9 रन बनाकर आउट

अर्श दीप सिंह को तीसरी सफलता हाथ लगी है. पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए.

11:05 PM. 23 Oct 22 11:05 PM. 23 Oct

पाकिस्तान को लगा छठा झटका, नवाज 9 रन बनाकर आउट 

हार्दिक पांड्या ने अपने आखिरी ओवर में ऑल राउंडर मोहम्मद नवाज को आउट किया. विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को उनका कैच लेने में बिल्कुल भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका, हैदर अली आउट

हार्दिक पांड्या ने हैदर अली को भी आउट कर दिया है. पांड्या को दूसरी सफलता मिली है. पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने हैदर का कैच लपका है.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पांड्या ने दिया पाकिस्तान को चौथा झटका, शादाब खान आउट

शादाब खान को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया है. शादाब पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने शादाब का कैच लपका.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पाकिस्तान को तीसरा झटका, इफ्तिखार आउट

मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर दिया है पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है. इफ्तिखार अर्धशतक बनाकर आउट हुए हैं. शमी को पहली सफलता मिली है.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

इफ्तिखार ने जड़ा अर्धशतक

इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 32 गेंद पर 51 रन बना लिये हैं. इफ्तिखार ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाये हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

10 ओवर में पाकिस्तान बनाये 60 रन

पाकिस्तान ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिये हैं. अर्शदीप सिंह ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया है. इफ्तिखार अहमद और शान मसूद के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है. मसूद 29 और इफ्तिखार 21 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

क्रीज पर जमी मसूद और इफ्तिखार की जोड़ी

शान मसूद और इफ्तिखार अहमद की जोड़ी क्रीज पर जम गयी है. दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इफ्तिखार 11 और मसूद 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

5 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 24 रन

पांच ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिये हैं. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को सलामी जोड़ी आउट हो गयी है. शान मसूद और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं. मसूद 12 और इफ्तिखार 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

मोहम्मद रिजवान आउट, पाकिस्तान को दूसरा झटका

अर्शदीप सिंह को दूसरी सफलता मिली है. उन्होंने पाकिस्तान के दूसरे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया है. रिजवान केवल चार रन बनाकर आउट हो गये हैं. पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आये हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पाकिस्तान को पहला झटका, बाबर आजम आउट

बाबर आजम बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. अर्शदीप सिंह ने अपनी पहली ही गेंद पर बाबर को आउट कर दिया है. अर्शदीप का वर्ल्ड कप में यह डेब्यू मैच है. अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर अर्शदीप को सफलता मिली है. अगले बल्लेबाज के रूप में शान मसूद क्रीज पर आये हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर आ चुके हैं. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

भारत की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीत लिया है. रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न में बड़ा स्कोर बनाने का प्रयास करेगी.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

हेड टू हेड

भारत विश्व कप के अधिकतर मैचों में पाकिस्तान पर हावी रहा है. पिछले साल को छोड़कर, भारत को विश्व कप में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई अन्य हार नहीं मिली है. टी20 मुकाबलों में दोनो��� टीमों का सामना 11 बार हुआ है, जिसमें भारत ने आठ मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान को तीन में जीत मिली है.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

मेलबर्न में आसमान साफ

मेलबर्न में आसामान साफ हो चुका है. सुबह के समय में बादल छाये हुए थे. बारिश की 60 फीसदी संभावना व्यक्त की गयी थी. शाम के समय गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. पिछले चार दिनों में बारिश का यह सबसे कम अनुमान है. ये अच्छे संकेत हैं. स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर है.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल/मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह.

8:20 PM. 23 Oct 22 8:20 PM. 23 Oct

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी.

6:18 PM. 23 Oct 22 6:18 PM. 23 Oct

भारत और पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में अपने पहले मुकाबले में रविवार को एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों आमने-सामने होंगे. खबरा मौसम की भविष्यवाणी की गयी थी, लेकिन सुबह से आसमान साफ है. पूरे 40 ओवर के मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पक्ष किस टीम संयोजन के साथ जाते हैं. यह देखना भी दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं.

मुख्य बातें

भारत Vs पाकिस्तान टी20 Highlights : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर ली है. मैच के हीरो विराट कोहली रहे. उन्होंने नाबाद 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. भारत को शुरुआती झटकों से उबरने में काफी समय लगा. बाद में कोहली और हार्दिक पांड्या ने एक बड़ी साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा. विराट से जरूरत पर चौके और छक्के लगाकर पारी को गति दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >