India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, मोहम्मद रिजवान के बनाये 71 रन
India vs Pakistan, Asia Cup 2022 Super 4 Highlights: सुपर चार में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया है. विराट कोहली ने शानदार 59 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया. अर्शदीप खान ने 18वें ओवर में जो आसिफ अली का कैच छोड़ा, वहीं टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण बना. इसके बाद 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन लुटाये. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे.
India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, मोहम्मद रिजवान के बनाये 71 रन
Live Updates
4:59 AM. 5 Sept 2211:29 PM. 4 Sept
भारत पांच विकेट से हारा मैच
एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी बेकार हो गयी. आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते 182 रन बनाकर यह मुकाबला जीता है. मोहम्मद रिजवान ने शानदार 71 रनों की पारी खेली.
4:59 AM. 5 Sept 2211:29 PM. 4 Sept
पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 7 रन
पाकिस्तान को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रनों की जरूरत है. भुवनेश्वर कुमार ने अपने आखिरी ओवर में 19 रन लुटाये.
4:59 AM. 5 Sept 2211:29 PM. 4 Sept
पाकिस्तान को दो ओवर में 26 रन चाहिए
पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंद पर 26 रनों की जरूरत है. कोई भी सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद नहीं है. 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच टपका दिया.
4:59 AM. 5 Sept 2211:29 PM. 4 Sept
पाकिस्तान को चौथा झटका, मोहम्मद रिजवान आउट
सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया है. रिजवान ने 51 गेंद पर 71 रन की पारी खेली. उनका विकेट भारत के लिए खास है. पाकिस्तान को जीत के लिए तीन ओवर में 35 रनों की जरूरत है.
4:59 AM. 5 Sept 2211:29 PM. 4 Sept
पाकिस्तान को तीसरा झटका, मोहम्मद नवाज आउट
मोहम्मद नवाज 42 रन बनाकर आउट हो गये है. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर दीपक हुड्डा ने बाउंड्री पर उनका कैच पकड़ा. नवाज की जगह बल्लेबाजी करने खुशदिल शाह क्रीज पर आये हैं.
4:59 AM. 5 Sept 2211:29 PM. 4 Sept
पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार
13 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 100 का स्कोर पार कर लिया है. मोहम्मद रिजवान ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. पाकिस्तान को दो झटके लगे हैं. मोहम्मद रिजवान एक छोर पर जमे हुए हैं.
मुख्य बातें