IND vs PAK: भारत के विराट स्कोर के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, बीच में ही मान ली हार

India vs Pakistan: भारत के विशाल स्कोर के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये हैं. भारत के 256 रन के जवाब में पाकिस्तान आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी. कुलदीप यादव ने पांच विकेट चटकाए. पाकिस्तान के दो बल्लेबाज नशीम शाह और हारिस राऊफ बल्लेबाजी करने नहीं आए. विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतक और दोनों के बीच अटूट दोहरी शतकीय साझेदारी के बाद कुलदीप यादव की फिरकी के जादू से भारत ने वर्षा से प्रभावित एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में सोमवार को यहां पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया. पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

Live Updates
5:05 AM. 12 Sept 23 11:35 PM. 11 Sept

भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से रौंदा

टीम इंडिया ने अपने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान को 228 रनों से रौंद दिया है. भारत के 356 रनों के विशाल स्कोर के आगे पाकिस्तानी टीम ने घुटने टेक दिए. पाकिस्तान के दो बल्लेबाज नशीम शाह और हारिस राऊफ बल्लेबाजी करने भी नहीं आए. यह पाकिस्तान पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. कुलदीप यादव ने पांच विकेट चटकाए. वनडे में यह उनके करियर का दूसरा पांच विकेट है. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी, उसके बाद का काम गेंदबाजों ने किया. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा तो केएल राहुल और विराट कोहली ने नाबाद शतक बनाकर टीम के स्कोर को 356 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम को लगातार अंतराल पर झटके लगते रहे. टीम इंडिया को पहली सफलता जसप्रीम बुमराह ने इमाम उल हक को आउट कर दिलायी. हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को भी एक-एक सफलता मिली. भारत ने आज हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया. पाकिस्तान 32 ओवर में 128 रन ही बना सका.

5:05 AM. 12 Sept 23 11:35 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को सातवां झटका, इफ्तिखार आउट

इफ्तिखार अहमद आउट हो गये हैं. कुलदीप यादव को चौथी सफलता मिली है. कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर इफ्तिखार का कैच पकड़ा. इफ्तिखार सेट हो गये थे और 23 रन बनाकर खेल रहे थे. क्रीज पर अब शाहीन शाह अफरीदी और फहीम अशरफ दो नये बल्लेबाज मौजूद हैं. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अब केवल तीन विकेट की जरूरत है.

5:05 AM. 12 Sept 23 11:35 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को छठा झटका, शादाब खान आउट

पाकिस्तान को छठा झटका लगा है. कुलदीप यादव को तीसरी सफलता मिली है. शादाब खान एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे और शार्दुल ठाकुर ने भागते हुए उनका शानदार कैच लपक लिया. शादाब महज छह रन बनाकर आउट हुए हैं. पाकिस्तान को छठा झटका 110 के स्कोर पर लगा है.

5:05 AM. 12 Sept 23 11:35 PM. 11 Sept

आगा सलमान आउट, पाकिस्तान को पांचवां झटका

आगा सलमान के रूप में पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा है. कुलदीप यादव ने दूसरा विकेट अपने नाम किया है. आगा सलमान को कुछ देर पहले ही नाक के पास चोट लगी थी. वह 23 रन बनकार आउट हो गये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर शादाब खान आए हैं.

5:05 AM. 12 Sept 23 11:35 PM. 11 Sept

आगा सलमान को लगी चोट

रवींद्र जडेजा की गेंद पर आगा सलमान को चोट लगी है. यह 21वीं ओवर की आखिरी गेंद थी. सलमान कैप पहनकर बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने पैडल स्वीप का प्रयास किया. गेंद उनके गाल पर लगी और कट लग गया. राहुल ने तुरंत उनकी जांच की और फिजियो मैदान पर आ गये. सलमान फिर हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

5:05 AM. 12 Sept 23 11:35 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को चौथा झटका, फखर जमान आउट

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है. उन्होंने फखर जमान को 27 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है. नये बल्लेबाज के रूप में इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आए हैं. पाकिस्तान का चौथा विकेट 77 के स्कोर पर गिरा है.

मुख्य बातें

India vs Pakistan: भारत के विशाल स्कोर के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये हैं. भारत के 256 रन के जवाब में पाकिस्तान आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी. कुलदीप यादव ने पांच विकेट चटकाए. पाकिस्तान के दो बल्लेबाज नशीम शाह और हारिस राऊफ बल्लेबाजी करने नहीं आए. विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतक और दोनों के बीच अटूट दोहरी शतकीय साझेदारी के बाद कुलदीप यादव की फिरकी के जादू से भारत ने वर्षा से प्रभावित एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में सोमवार को यहां पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया. पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >