IND vs NZ WTC Final : वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पर किसका होगा कब्जा, नजरें रिजर्व डे पर
Copied link
IND vs NZ WTC Final LIVE, India Vs New Zealand cricket Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 249 रन पर ढेर हो गयी. जवाब में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन बनाये हैं. रिजर्व डे पर सभी की नजरें जमी हैं. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
पांचवें दिन का खेल समाप्त, भारत ने न्यूजीलैंड पर बनायी 32 रनों की बढ़त
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप का फाइनल मुकाबले का पांचवां दिन समाप्त हो चुका है. भारत ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड पर 32 रनों की बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 249 रन पर ऑल आउट हो गयी थी. जवाब में दूसरी पारी में टीम इंडिया स्टंप होने तक 2 विकेट पर 64 रन बना लिया है. विराट कोहली 8 और पुजारा 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
भारत को दूसरा झटका, रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट
भारत को दूसरी पारी में दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 81 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर साउथी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. भारत को स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है. रोहित के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आये हैं.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनायी बढ़त, रोहित और पुजारा क्रीज पर जमे
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड पर बढ़त बना ली है. क्रीज पर इस समय रोहित शर्मा और पुजारा की जोड़ी जमी हुई है. रोहित शर्मा 22 औवर पुजारा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस समय टीमइंडिया ने 3 रन की बढ़त बना ली है.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
भारत को दूसरी पारी में पहला झटका, फिर नाकाम हुए शुभमन गिल
भारत को दूसरी पारी में पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल केवल 8 रन बनाकर साउथी की गेंद पर आउट हुए. गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. भारत का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
भारत की दूसरी पारी शुरू, रोहित शर्मा और गिल ओपनिंग करने आये
भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आये. भारत ने अब तक 4 रन बना लिये हैं.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे ने जमाया एक मात्र अर्धशतक
न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे ने एक मात्र अर्धशतक लमाया. कॉनवे ने 54 रन बनाये. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 49 रन की पारी खेली. इसके अलावा लैथम ने 30 रन बनाये. जैमीसन ने 21 रनों की तेजी पारी खेली. जबकि साउथी ने आखिरी समय पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में साउथी ने एक चौका और दो छक्के जमाये.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
शमी और इशांत शर्मा ने भारत की करायी वापसी
भारत को मैच में वापसी करना में मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की बड़ी भूमिका रही. दोनों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. शमी ने 26 ओवर में 76 रन देकर 4 विकेट चटकाये. वहीं इशांत शर्मा ने 25 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिये. दो विकेट आर अश्विन ने और एक विकेट जडेजा ने चटकाया. बुमराह विकेट लेने में असफल रहे. उन्होंने 26 ओवर में 57 रन लुटाये और एक भी विकेट नहीं लिया.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
न्यूजीलैंड पहली पारी में 249 पर ढेर, भारत पर 32 रनों की बनायी बढ़त
न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 249 रन पर ढेर हो गयी और भारत पर केवल 32 रनों की बढ़त बनाने में कामयाब रही. भारतीय तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. मोहम्मद शमी और इशंत शर्मा ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
इशांत शर्मा ने दिया न्यूजीलैंड को 8वां झटका, केन विलियमसन 49 रन पर आउट
इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड को बहुत बड़ा झटका दिया है. कप्तान केन विलियमसन को उन्होंने 49 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. विलियमसन का कैच विराट कोहली ने लपका. विलियमसन ने 177 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके जमाये. शमी का यह तीसरा विकेट था. इधर न्यूजीलैंड ने भारत पर पहली पारी में बढ़त बना ली है. इस समय किवी टीम का स्कोर 8 विकेट पर 225 रन है.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार
भारत के खिलाफ पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर अब तक 205 रन बना लिया है. इस समय केन विलियमसन 43 और साउथी 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
5:10 AM. 23 Jun 215:10 AM. 23 Jun
शमी का कहर, न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. शमी ने अब तक न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. काइल जैमीसन जो विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे उन्हें बुमराह के हाथों कैच कराया. जैमीसन ने 16 गेंदों में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये.
1:12 AM. 23 Jun 211:12 AM. 23 Jun
तेजी से रन बना रहे जैमीसन, स्ट्राइक रेट 100 के पार
ग्रैंडहोमे के आउट होने के बाद काइल जैमीसन बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे हैं. क्रीज पर आते ही जैमीसन तेजी से रन बनाने लगे. उनका अब तक स्ट्राइक रेट 100 के पार है. 10 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जैमीसन. न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय 6 विकेट पर 179 रन है.
1:12 AM. 23 Jun 211:12 AM. 23 Jun
शमी की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत की वापसी करायी है. उन्होंने खतरनाक होती जा रही विलियमसन और ग्रैंडहोमे की जोड़ी को तोड़ने का काम किया. ग्रैंडहोमे को शमी ने 13 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. ग्रैंडहोमे ने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया. न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 167 रन है. शमी अब तक 20 ओवर में 38 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
1:12 AM. 23 Jun 211:12 AM. 23 Jun
विलियमसन और ग्रैंडहोमे ने संभाला मोर्चा, न्यूजीलैंड अब भी भारत से पीछे
विलियमसन और ग्रैंडहोमे ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है. विलियमसन 28 और ग्रैंडहोमे 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 5 विकेट पर 162 तक पहुंचा दिया है. हालांकि न्यूजीलैंड अब भी भारत से पहली पारी में 55 रन पीछे है.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में फिलहाल लंच ब्रेक हुआ है. लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है. क्रीज पर इस समय कॉलिन डी ग्रैंडहोमे और केन विलियमसन जमे हुए हैं. विलियमसन 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि ग्रैंडहोमे को अभी खाता खोलना बाकी है.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
इशांत और शमी ने चटकाये दो-दो विकेट
भारत की ओर से इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने अब तक दो-दो विकेट चटकाये हैं. जबकि एक विकेट आर अश्विन ने लिये हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अबतक एक भी विकेट नहीं लिये हैं.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
न्यूजीलैंड को लगातार दो झटका, निकोल्स के बाद बीजे वाटलिंग भी आउट
न्यूजीलैंड की टीम को पांचवां झटका लगा है. टेलर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे हेनरी निकोल्स को इशांत शर्मा ने अपना शिकार बनाया. निकोल्स ने 23 गेंदों का सामना किया और 1 चौके की मदद से 7 रन बनाये. उसके ठीक अगले ओवर में ही मोहम्मद शमी ने बीजे वाटलिंग को बोल्ड किया. वाटलिंग केवन एक रन ही बना पाये. न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन है.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
शमी ने करायी भारत की वापसी, टेलर को 11 रन पर बनाया अपना शिकार
मोहम्मद शमी ने भारत को तीसरी सफला दिलाया. उन्होंने रोस टेलर को 11 के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. टेलर ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके भी जमाये.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
विकेट के लिए तरस रहे भारतीय गेंदबाज, क्रीज पर टेलर और विलियमसन चट्टान की तरह जमे
पांचवें दिन का खेल जारी है. इधर विकेट के लिए भारतीय गेंदबाज तरस रहे हैं. जबकि क्रीज पर कप्तान केन विलियमसन और टेलर चट्टान की तरह जमे हुए हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर अब तक 117 रन हो चुका है. किवी टीम भारतीय पारी से केवल 100 रन पीछे है.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
न्यूजीलैंड ने अपने पहले के स्कोर में 5 रन जोड़ा, टेलर और विलियमसन क्रीज पर जमे
न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले वाले स्कोर में 5 रन जोड़ लिया है. रोस टेलर और केन विलियमसन इस समय क्रिज पर जमे हुए हैं.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
बारिश थमने के बाद पांचवें दिन का खेल शुरू, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
साउथम्पटन में बारिश रुकने के बाद पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है. न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाज रोस टेलर और केन विलियनसन क्रीज पर उतर चुके हैं. न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन से आगे खेलना शुरू कर दिया है. भारत की ओर से बुमराह ने पहला ओवर डाला. जिसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक रन जोड़ा.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
आउटफील्ड गीली होने के कारण देरी से शुरू होगा मैच
साउथम्पटन के रोज बाउल में बारिश थ्म गयी है, लेकिन आउटफिल्ड गीली होने के कारण मैच देर से शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
साउथम्पटन में बारिश रुकी, हटाया जा रहा कवर, थोड़ी देरे में शुरू हो सकता है मैच
फैन्स के लिए राहत की बात है. साउथम्पटन में एक बार फिर से बारिश थम गयी है. पिच से कवर हटाया जा रहा है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच कुछ देर के बाद आरंभ हो सकता है.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
कवर हटाने के बाद फिर से पिच पर वापस लगाया गया
साउथम्पटन में एक बार फैन्स को खुश कर मौसम ने फिर से यूटर्न ले लिया है. पिच से कवर हटा लिया गया था, लेकिन बारिश फिर से शुरू होने के बाद वापस कवर लगा दिया गया.
11:41 PM. 22 Jun 2111:41 PM. 22 Jun
साउथम्पटन में नहीं थम रहा बारिश का कहर, पांचवें दिन का खेल शुरू होने में देरी
साउथम्पटन में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ देर मौसम साफ रहने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गयी है. पांचवें दिन का खेल भी शुरू में देर होनी की संभावना जतायी जा रही है.
8:03 PM. 22 Jun 218:03 PM. 22 Jun
फैंस के लिए आयी खुशखबरी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच में अब पांचवें दिन खेल होने की उम्मीद जताई जा रही है. दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को प्रति घंटा मौसम की भविष्यवाणी का एक स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा पूरे दिन बारिश नहीं.
5:53 PM. 22 Jun 215:53 PM. 22 Jun
आज भी बारिश बिगाड़ सकता है खेल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच की बात करें तो साउथैंप्टन में चौथे दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका. अब पांचवें दिन खेल होने की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे साउथैंप्टन में बारिश रुकी तो खराब रोशनी के चलते खेल रुक सकता है क्योंकि साउथैंप्टन का आसमान बादलों से ढंके रहेंगे.
1:30 AM. 22 Jun 211:30 AM. 22 Jun
बारिश में धुल गया चौथे दिन का खेल, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चौथे दिन एक गेंद भी नहीं फेंका जा सका. बारिश के कारण मैदान खिलाड़ी उतर भी नहीं पाये. बाद में अंपायर ने स्टंप की घोषणा कर दी.
1:30 AM. 22 Jun 211:30 AM. 22 Jun
आईसीसी कम कीमत पर छठे दिन के टिकट बेचेगा
आईसीसी खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपिय���शिप के फाइनल के रिजर्व दिन टिकटों की दरों में कटौती करेगा. छठे दिन के खेल के लिए तय किये दाम 100 जीबीपी (10,296 रुपये), 75 जीबीपी (7,722 रुपये) और 50 जीबीपी (5,148 रुपये) है.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
लंच के बाद भी शुरू नहीं हो पाया मैच, साउथम्पटन में फिर से बारिश शुरू
लंच के बाद भी मैच शुरू नहीं हो पाया है. साउथम्पटन में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गयी है. कवर नहीं हटाया जा सका है.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
अच्छी खबर साउथम्पन में रुकी बारिश, लंच के बाद मैच शुरू होने की संभावना
क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर है. साउथम्पटन में फिलहाल बारिश रुक गयी है. हालांकि अब भी पिच पर कवर लगा हुआ है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि लंच के बाद मैच शुरू हो सकता है.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
बारिश में धुल गया चौथे दिन पहले सत्र का खेल, हुआ लंच ब्रेक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद दूसरे और तीसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण मैच बाधित रहा. अब चौथे दिन लंच ब्रेक तक एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका है. लगातार बारिश हो रही है.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
जैमीसन के बाद कॉनवे ने दिखाया जलवा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में कॉनवे ने अपना जलवा दिखाया. डेवोन कॉनवे ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. कॉनवे ने 54 रन बनाये.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
काइल जैमीसन टीम इंडिया पर बरपाया कहर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने भारतीय पारी में खलबली मचा दी. उन्होंने अपने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लिये.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
फैन्स के लिए बुरी खबर, बारिश में धुल सकता है चौथे दिन का खेल
साउथम्पटन में अब भी तेज बारिश जारी है. मैच शुरू होने की कहीं से भी संभावना नजर नहीं आ रही है. खबर तो ये भी आ रही है कि चौथे दिन का पूरा खेल बारिश में धुल सकता है.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
रिजर्व डे में भी होगा मैच, बारिश और खराब रोशनी ने भरत-न्यूजीलैंड का बिगाड़ा खेल
पहले दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि दूसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण लगातार व्यवधान के बीच 64.4 ओवर ही फेंके जा सके. मैच में अब तक सिर्फ 141.1 ओवर का खेल हो पाया है और ऐसे में आईसीसी इसकी भरपाई के लिए रिजर्व दिन का इस्तेमाल करेगा.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
Day 4 अपडेट – अब भी साउथम्पटन में हो रही है तेज बारिश
Day 4 अपडेट – अब भी साउथम्पटन में हो रही है तेज बारिश. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि मैच अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देर से शुरू हो सकती है.
11:24 PM. 21 Jun 2111:24 PM. 21 Jun
बारिश ने रोका खेल, तो टेबल टेनिस में हाथ आजमाने लगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी
बारिश के कारण चौथे दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो पाया है. इधर मैच समय से शुरू नहीं होने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेबल टेनिस पर हाथ आजमाने लगे.
8:48 PM. 21 Jun 218:48 PM. 21 Jun
भारत से अब भी 116 रन पीछे है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम भारत से अब भी 116 रन पीछे है. भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाया था. न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज कॉनवे और लैथम आउट हो चुके हैं. लैथम ने 30 रन बनाये, तो कॉनवे ने शानदार 54 रन बनाये.
8:48 PM. 21 Jun 218:48 PM. 21 Jun
साउथम्पटन में भारी बारिश, देर से शुरू होगा चौथे दिन का खेल
साउथम्पटन में इस समय भारी बारिश हो रही है. जिस कारण से चौथे दिन का खेल देर से शुरू होगा.
8:48 PM. 21 Jun 218:48 PM. 21 Jun
दो विकेट पर 101 रन से आगे खेलने उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम ने खेले के तीसरे दिन दो विकेट पर 101 रन बना लिया था. चौथे दिन उससे आगे खेलने उतरेगी टीम. क्रीज पर केन विलियमसन 12 रन और रोस टेलर बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं.
8:27 PM. 21 Jun 218:27 PM. 21 Jun
चौथे दिन के खेल पर मंंडराया बारिश का खतरा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. खेल के चौथे दिन पर बारिश की साया मंडराने लगी है. तीसरे दिन टीम इंडिया 217 रन पर ऑल आउट हुई, तो जवाब में मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम 2 विकेट पर 101 रन बना लिया है. न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन अपने कल के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी.
मुख्य बातें
IND vs NZ WTC Final LIVE, India Vs New Zealand cricket Score : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 249 रन पर ढेर हो गयी. जवाब में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन बनाये हैं. रिजर्व डे पर सभी की नजरें जमी हैं. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.