IND vs NZ WTC Final : तीसरे दिन भारत 217 पर ऑल आउट, न्यूजीलैंड के भी 101 में दो विकेट गिरे

IND vs NZ WTC Final LIVE Streaming, India Vs New Zealand LIVE Cricekt Score, WTC Weather Forecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के तीसरे दिन टीम इंडिया 217 पर ऑल आउट हो गयी. बाद में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 101 रन बना लिया है. न्यूजीलैंड अब भी भारत से 116 रन पीछे है. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 101 रन

तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. न्यूजीलैंड पहली पारी में दो विकेट खोकर 101 रन बना लिया है. खेल समाप्त होने के बाद क्रीज पर टेलर शून्य और विलियमसन 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. भारत की ओर से इशांत शर्मा और आर अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कॉनवे अर्धशतक बनाकर इशांत की गेंद पर आउट

न्यूजीलैंड की टीम को तीसरे दिन के आखिरी सत्र में दूसरा झटका लगा. कॉनवे अर्धशतक पूरा करने के बाद इशांत शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट हुए. कॉनवे ने 153 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों की मदद से 54 रन बनाये. कॉनवे के आउट होने के बाद रोस टेलर बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

कॉनवे की एक और बेहतरीन पारी, भारत के खिलाफ जमाया अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले कॉनवे ने भारत के खिलाफ भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. कॉनचे ने 137 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाया है. न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय 1 विकेट पर 99 रन है.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

अश्विन ने विलियमसन को खूब किया परेशान

अश्विन और विलियमसन के बीच मुकाबला शानदार रहा है. हालांकि दोनों के बीच मुकाबले में अश्विन ही भारी पड़े हैं. अश्विन ने विलियमसन को अब तक 242 गेंद फेकें हैं, जिसमें 146 रन विलियमसन ने बनाये. जबकि अश्विन ने विलियमसन को अब तक पांच बार अपना शिकार बनाया.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

अश्विन ने विकेट का खाता खोला, कॉन्वे 30 रन बनाकर आउट

अश्विन ने भारत को पहली सफला दिलायी. उन्होंने लैथम को कप्तान विराट कोहली के हाथों अपना शिकार बनाया. लैथम ने 104 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाये. इस समय कॉनवे 38 रन और कप्तान केन विलियमसन 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

लैथम और कॉनवे के सामने भारतीय गेंदबाज लाचार

न्यूयजीलैंड के सलामी बल्लेबाज लैथम और कॉनवे भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. दोनों के बीच अब तक 70 रनों की साझेदारी बन चुकी है. लैथम 30 और कॉनवे 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार, कॉनवे और लैथम क्रीज पर जमे

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बेहतरीन शुरुआत की है. 28 ओवर में टीम का स्कोर बिना नुकसान के 57 रन हो चुका है. अब भी लैथम और कॉनवे क्रीज पर जमे हुए हैं. कॉनवे 31 और लैथम 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर बिना नुकसान के 36 रन

चाय ब्रेक तक न्यूजीलैंड की टीम बिना विकेट गंवाये 36 रन बना लिया है. सलामी बल्लेबाज लैथम और कॉनवे अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. लैथम 17 और कॉनवे 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

भारत को विकेट की तलाश, कॉनवे और लैथम क्रीज पर जमे

भारत को 217 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की है. लैथम और कॉनवे अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को बेहतरीन तरीके से खेलते हुए 36 रन बना लिये हैं. कॉनवे 18 और लैथम 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

न्यूजीलैंड का स्कोर बिना नुकसान के 20 रन, कॉनवे और लैथम क्रीज पर जमे

न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में अब तक बिना कोई नुकसान के 20 रन बना लिया है. सलामी बल्लेबाज कॉनवे और लैथम अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. लैथम 11 और कॉनवे 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:37 AM. 21 Jun 21 4:37 AM. 21 Jun

न्यूजीलैंड की बेहतरीन शुरुआत, कॉनवे और लैथम क्रीज पर जमे

भारत को 217 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की है. टॉम लैथम और कॉनवे की जोड़ी इस समय क्रीज पर जम गयी है. दोनों संभकर भारतीय गेंदबाजों को खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय बिना कोई नुकसान के 17 रन है.

12:30 AM. 21 Jun 21 12:30 AM. 21 Jun

न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे और लैथम ने की पारी की शुरुआत

न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे और लैथम ने पारी की शुरुआत की. दो ओवर में न्यूजीलैंड के लिए दोनों ने दो रन बनाये. जबकि भारत की ओर से इशांत शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की.

12:16 AM. 21 Jun 21 12:16 AM. 21 Jun

दूसरे सेशन में भारत पस्त 217 पर हुआ इनिंग ब्रेक

दूसरे सेशन में भारत की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही और इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा टीम के लिए रन नहीं जुटा पाये, जिसकी वजह से भारत की पहली पारी 217 रन पर समाप्त हो गयी.

12:16 AM. 21 Jun 21 12:16 AM. 21 Jun

बुमराह शून्य पर पवेलियन लौटे

इशांत शर्मा के बाद जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आये लेकिन वे पहली ही गेंद पर पगबाधा आउटकर चले गये. अभी भारत का स्कोर 217/9 है.

12:16 AM. 21 Jun 21 12:16 AM. 21 Jun

इशांत शर्मा  चार रन बनाकर आउट

इशांत शर्मा चार रन बनाकर आउट हो गये हैं, उन्हें चार रन के स्कोर पर जैमिनसन ने आउट किया.

12:16 AM. 21 Jun 21 12:16 AM. 21 Jun

लंच के बाद शुरू हुआ मैच, क्रीज पर जडेजा और इशांत मौजूद

लंच के बाद दूसरे सेशन का मैच शुरू हो गया है. क्रीज पर जडेजा और इशांत शर्मा मौजूद हैं. दोनों संभल कर बैटिंग कर रहे हैं.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

लंच तक भारत का स्कोर 7 विकेट पर 211 रन, क्रीज पर जडेजा और इशांत की जोड़ी मौजूद

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 211 रन बनाये. भारत ने सुबह तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन पहले सत्र में कप्तान विराट कोहली (44), ऋषभ पंत (चार), अजिंक्य रहाणे (49) और रविचंद्रन अश्विन (22) के विकेट गंवाये. लंच के समय रविंद्र जडेजा 15 और इशांत शर्मा दो रन पर खेल रहे थे. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन ने तीन और नील वैगनर ने दो विकेट लिये हैं.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

भारत को 7वां झटका, अश्विन 22 रन बनाकर आउट

भारत को आर अश्विन के रूप में 7वां झटका लगा है. अश्विन ने 27 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 22 रनों की शानदार पारी खेली. इस समय भारत का स्कोर 7 विकेट पर 205 रन है. क्रीज पर इस समय जडेजा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि इशांत शर्मा नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे हैं.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

भारत को 6ठा झटका, रहाणे 49 रन पर आउट

टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. रहाणे जो की शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, 117 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर वैगनर की गेंद पर आउट हुए. भारत को स्कोर इस समय 6 विकेट पर 182 रन है.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

पंत के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे ऑलराउंडर जडेजा, भारत को स्कोर 5 विकेट पर 164 रन

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. जडेजा ने पांचवीं गेंद पर चौका जमाकर अपना खाता खोला. जडेजा इस समय 6 रन और रहाणे 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

भारत को पांचवां झटका, ऋषभ पंत केवल 4 रन बनाकर आउट

भारत को खेल के तीसरे दिन पहले ही सत्र में दो झटका लगा है. पहले कप्तान कोहली 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो उनकी जगह बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत केवल 4 रन बनाकर आउट हो गये.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

20 गेंद में चौका जमाकर पंत ने खोला खाता

भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 20 गेंदों में चौका जड़कर अपना खाता खोला. पंत ने जैमीसन की दूसरी गेंद पर चौका जमाया.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

भारत को स्कोर 150, क्रीज पर रहाणे और पंत की जोड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 150 से अधिक रन बना लिये हैं. इस समय अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे पंत

कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे. उन्होंने अब तक 4 गेंदों का सामना किया है जिसमें अपना खाता नहीं खोल पाये थे.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

भारत को लगा बहुत बड़ा झटका, कप्तान कोहली 44 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को तीसरे दिन के पहले ही सत्र में बहुत बड़ा झटका लगा है. कप्तान विराट कोहली जैमीसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. कोहली ने डीआरएस भी लिया, लेकिन बेकार चली गयी. कोहली ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 44 रन में एक भी रन आगे नहीं जोड़ पाये.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

3 विकेट पर 146 रन से आगे खेलने उतरेगी टीम इंडिया

दूसरे दिन के स्कोर 3 विकेट पर 146 रन से आगे आज खेलने मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाज उतरेंगे. कप्तान विराट कोहली 124 गेंदों में 1 चौके की मदद से 44 रन और 79 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

आउटफील्ड गीली होने के कारण तीसरे दिन का खेल देर से होगा शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का खेल देर से होने की संभावना जतायी जा रही है. कारण बताया जा रहा है कि आउटफील्ड गीली है.

11:12 PM. 20 Jun 21 11:12 PM. 20 Jun

दूसरे दिन खेल तो शुरू हुआ लेकिन मौसम ने कई बार खेल को प्रभावित किया. दूसरे दिन बादलों के बीच मैच खेला गया जहां खराब रोशनी के कारण खेल को 1-2 बार नहीं बल्कि 3 बार रोकना पड़ा.

7:14 PM. 20 Jun 21 7:14 PM. 20 Jun

आज भी बारिश होने की संभावना 

वेदर की रिपोर्ट की माने तो रविवार को भी बारिश की संभावना है. दूसरे दिन की तरह मैच के तीसरे दिन भी पूरे दिन आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा. यूके मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर छिटपुट बरसात होने का अनुमान है.

6:00 PM. 20 Jun 21 6:00 PM. 20 Jun

कोहली और रहाणे ने संभाली कमान 

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन का खेल भी पूरा नहीं खेला जा सका. भारतीय टीम ने 64.4 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बनाए हैं. खेल रोके जाने के वक्त कप्तान विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर है.

6:00 PM. 20 Jun 21 6:00 PM. 20 Jun

साउथम्पटन को वेन्यू चुनने पर उठे सवाल

साउथम्पटन को फाइनल के मैच स्थल के रूप में चुनने पर भी सवाल उठाये जाने लगे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आइसीसी और इसीबी ने मैच स्थल को अंतिम रूप देने से पहले बीसीसीआइ को विश्वास में लिया था. स्टेडियम में पंचतारा होटल जैसी व्यवस्था है और यहां जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करना आसान होता है. इंग्लैंड में मौसम बदलने में समय नहीं लगता और ऐसे में यदि किसी अन्य स्थल पर भी मैच होता, तो इसकी कोई गारंटी नहीं थी कि वहां बारिश नहीं होती. इंग्लैंड ने पिछले पांच वर्षों में पुरुषों के 32 टेस्ट मैचों की मेजबानी की और इनमें से केवल चार मैच ही ड्रॉ छूटे, जिससे यह कहा जा सकता है कि पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद फाइनल रोमांचक होने की संभावना है.

6:00 PM. 20 Jun 21 6:00 PM. 20 Jun

टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप फाइनल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को 144 साल के इतिहास का सबसे बड़ा टेस्ट मैच कहा जा रहा है. इसे टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप फाइनल कहा जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों की बात करें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच खेले गये 59 मुकाबलों में से भारतीय टीम ने 21 मुकाबले जीते हैं और 12 मैच कीवी टीम के खाते में गये हैं. वहीं 26 मैच ड्रॉ रहे हैं. वहीं टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया ने छह में से पांच सीरीज जीती है.

मुख्य बातें

IND vs NZ WTC Final LIVE Streaming, India Vs New Zealand LIVE Cricekt Score, WTC Weather Forecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के तीसरे दिन टीम इंडिया 217 पर ऑल आउट हो गयी. बाद में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 101 रन बना लिया है. न्यूजीलैंड अब भी भारत से 116 रन पीछे है. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >