India vs New Zealand Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा नाबाद शतक

IND vs NZ 2nd Highlights: सूर्यकुमार यादव के नाबाद 11 रनों की पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-1 की बढ़त ले ली है. सीरीज जीतने के लिए भारत को अब 22 नवंबर को आखिरी टी20 मुकाबला जीतना होगा. अगर भारत वह मैच हार भी जाता है तो सीरीज बराबरी पर छूटेगी, क्योंकि पहला टी20 बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योजा दिया. भारत ने 192 रनों का लक्ष्य दिया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 126 पर सिमट गयी.

Live Updates
4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 65 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 111 रनों की पारी के दम पर 191 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 123 रनों पर ऑलआउट हो गयी. गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. दीपक हुड्डा बल्ले से तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाये, लेकिन उन्होंने चार विकेट चटकाये. मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट साझा किये. भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड के कप्तान ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

दीपक हुड्डा ने झटके दो गेंद पर दो विकेट, भारत जीत से बस 1 विकेट दूर

दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को दो लगातार गेंद पर आउट कर दिया. भारत को जीतने के लिए बस एक विकेट की जरूरत है.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

सेंटनर आउट, न्यूजीलैंड को छठा झटका

मिशेल सेंटनर के रूप में न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है. सेंटनर केवल दो रन बनाकर आउट हो गये हैं.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका, जेम्स नीशम आउट

जेम्स नीशम बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा है. युजवेंद्र चहल की गेंद पर ईशान किशन ने उनका कैच पकड़ा.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

डेरिल मिशेल आउट, न्यूजीलैंड को चौथा झटका

डेरिल मिशेल भी 10 रन बनाकर आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड की टीम को चौथा झटका लगा है. दीपक हुड्डा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने मिशेल का कैप लपका. डेरिल ने टीम के लिए 11 गेंद पर 10 रन बनाये.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिलिप्स आउट

ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हो गये हैं. युजवेंद्र चहल ने फिलिप्स को बोल्ड कर दिया है. न्यूजीलैंड को 10वें ओवर में 69 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

कॉनवे आउट, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा है. कॉनवे 22 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए हैं. वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कॉनवे का कैच लपका. उनकी जगह बल्लेबाजी करने खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आये हैं.

4:16 PM. 20 Nov 22 4:16 PM. 20 Nov

पावर प्ले में न्यूजीलैंड ने बनाये 31 रन 

न्यूजीलैंड ने छह ओवर के पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिये हैं. क्रीज पर डेवोन कॉनवे और कप्तान केन विलियमसन की जोड़ी मौजूद है. कॉनवे 15 रन और विलियमसन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. फन एलन बिना खाता खोने पवेलियन लौट चुके हैं.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

भारत को मिली पहली सफलता, एलन आउट

भारत के लिए पहला ओवर करने आए भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ही गेंद पर सफलता हासिल किया. भुवनेश्वर ने फिल एलन को बिना खोता खोले पवेलियन भेज दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन क्रीज पर आए.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार 51 गेंद पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं भारत ने आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट गंवाये. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

भारत का पांचवा विकेट गिरा, दीपक हुड्डा आउट

हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद बैटींग करने आए दीपक हुड्डा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

पांड्या आउट, भारत को चौथा झटका

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा. हार्दिक पांड्या आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा क्रीज पर आए.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

सूर्यकुमार ने जड़ा तूफानी शतक

सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर शतक पूरा किया. सूर्यकुमार ने इस दौरान 7 छक्के और 11 चौके जड़े.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

श्रेयस आउट, भारत को तीसरा झटका

100 के पार पहुंच चुकी भारतीय टीम को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

टीम इंडिया ने 10 ओवर में बनाए 75 रन

भारतीय टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए. 10वें ओवर की पहली गेंद पर भारत ने ईशान (36) के रूप में दूसरा विकेट गंवाया. सूर्यकुमार यादव (18) और श्रेयस अय्यर (5) क्रीज पर मौजूद.

2:52 PM. 20 Nov 22 2:52 PM. 20 Nov

भारत को दूसरा झटका, ईशान आउट

10वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान 31 गेंद पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ईशान को ईश सोढ़ी ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

बारिश के कारण रुका मैच

बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है. बे ओवल में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम एक विकेट के नुकसान पर 50 रन के स्कोर पर खेल रही है. ईशान किशन (28) और सूर्यकुमार यादव (6) क्रीज पर मौजूद हैं.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

भारत ने पावरप्ले में बनाए 42 रन

टीम इंडिया ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए हैं. भारत ने छठे ओवर में पंत का विकेट गंवाया. ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

ऋषभ पंत आउट, भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को 36 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. ऋषभ पंत छठे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. पंत सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पंत को फर्ग्यूसन ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्ले से सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

भारत की बल्लेबाजी शुरू, ईशान-पंत क्रीज पर

भारतीय पारी की शुरुआत करने क्रीज पर आए ईशान किशन और ऋषभ पंत. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी करेंगे पहला ओवर.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

भारत प्लेइंग XI

ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबजी करने टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया प्रैक्टिस करने मैदान पर आए

भारतीय टीम बे ओवल मैदान पर प्रैक्टिस करने उतरी है. फिलहाल यहां का मौसम साफ दिख रहा है. लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं. खेल के दौरान बारिश होने की संभावना अब भी बनी हुई है.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है. आसमान में काले बादल छाए रहेंगे जबकि 19 kmph की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी. मैच की शुरुआत के समय यहां बारिश की संभावना 90 प्रतिशत है. और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बारिश का खतरा भी अधिक होता जाएगा. खेल के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में यह मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो सकता है और क्रिकेट फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लग सकती है.

IND vs NZ T20 Weather: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा दूसरा टी20 मैच? जानें कैसा है बे ओवल का मौसम

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: भारत संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: पिच रिपोर्ट

बे ओवल की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मदद मिलती है. जबकि तेज गेंदबाजों यहां अच्छी उछाल मिलेगी. बे ओवल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं और यह एक खुला मैदान है, जो वेलिंगटन में नहीं था. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 199 रहा है. टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

IND vs NZ: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का माउंट मोनगानुई में हुआ ‘माओरी’ स्वागत, देखें Photos

10:16 AM. 20 Nov 22 10:16 AM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: यहां देखें लाइव

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर Amazon Prime Video है. भारत में इस सीरीज के सभी मैच प्राइम वीडियो ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होंगे. वहीं आप डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर फ्री में मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

1:10 PM. 20 Nov 22 1:10 PM. 20 Nov

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय युवा टीम

गौरतलब है कि भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरने को बेताब होगी. इससे पहले भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वहां इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं न्यूजीलैंड टीम भी सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारकर बाहर हो गई थी. वर्ल्ड के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होंगी. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. बता दें कि पांड्या की अगुवाई वाली इस टीम में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. उनके पास एक शानदार मौका होगा.

IND vs NZ: मैं सपने में भी सूर्यकुमार यादव की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकता, ग्लेन फिलिप्स ने कह दी बड़ी बात

मुख्य बातें

IND vs NZ 2nd Highlights: सूर्यकुमार यादव के नाबाद 11 रनों की पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-1 की बढ़त ले ली है. सीरीज जीतने के लिए भारत को अब 22 नवंबर को आखिरी टी20 मुकाबला जीतना होगा. अगर भारत वह मैच हार भी जाता है तो सीरीज बराबरी पर छूटेगी, क्योंकि पहला टी20 बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योजा दिया. भारत ने 192 रनों का लक्ष्य दिया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 126 पर सिमट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >