IND vs HK, Highlights: भारत ने हांगकांग को 40 रन से हराया, सुपर 4 में पहुंची टीम इंडिया

India vs Hong Kong, Asia Cup 2022 Highlights: भारत ने बुधवार को एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. भारत ने ग्रुप चरण के दोनों मुकाबले जीत कर सुपर 4 में जगह बना ली है. हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली और सूर्याकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया.

5:06 AM. 1 Sept 22 11:36 PM. 31 Aug

सुपर 4 में टीम इंडिया

हांगकांग के खिलाफ 40 रनों की जीत के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है. भारत की इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव रहे. उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं विराट कोहली ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये.

5:06 AM. 1 Sept 22 11:36 PM. 31 Aug

भारत की लगातार दूसरी जीत

भारत ने हांगकांग की टीम को 40 रनों से हरा दिया है. एशिया कप में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर सुपर 4 में जगह बना ली है.

5:06 AM. 1 Sept 22 11:36 PM. 31 Aug

हांगकांग का 5वां विकेट गिरा

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सफलता मिली. भुवनेश्वर ने केडी शाह (30) को आउट किया. मैककेनी क्रीज पर आए.

5:06 AM. 1 Sept 22 11:36 PM. 31 Aug

कोहली की शानदार गेंदबाजी

बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद 17वां ओवर करने आये विराट कोहली ने शानदार गेंदबजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिये.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

आखिरी ओवर 

पारी का आखिरी ओवर करने आये अर्शदीप सिंह. हांगकांग को जीत के लिए चाहिए 53 रन.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

आवेश को मिली सफलता

15वें ओवर के चौथे गेंद पर आवेश खान ने ऐजाज को चलता किया. उन्होंने 13 गेंद पर 14 रन जुटाये.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

जडेजा ने दिया एक और झटका

12वां ओवर करने आये रवीन्द्र जडेजा ने पहले ही गेंद पर बाबर हयात को पवेलियन भेजा. बाबर ने 35 गेंद पर 41 रन बनाये.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

जडेजा ने निजाकत खान को किया रनआउट

52 रनों पर हांगकांग ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. कप्तान निजाकत खान 12 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हुए. उन्हें रवींद्र जडेजा ने रन आउट किया.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

50 के पार पहुंचा हांगकांग

पावरप्ले खत्म होने से पहले हांगकांग ने 50 रन पूरे कर लिये. बाबर और निजाखत क्रीज पर.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

बाबर और निजाकत ने संभाली पारी

बाबर हयात और निजाकत खान संभल कर खेल रहे हैं. बाबर 28 और निजाकत 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

हांगकांग को पहला झटका

पारी का दूसरा ओवर करने आये अर्शदीप सिंह ने यासिम मुर्तजा चलता किया. यासिम 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुये. बाबर हयात क्रीज पर.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम

भारत के 193 रनों के विशान स्कोर को पीछा करने उतरे हांगकांग के बल्लेबाज यासिम मुर्तजा और निजाकत खान क्रीज पर.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

भारत ने लगाया बड़ा स्कोर

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी कर 22 रन ठोक दिया.

4:27 AM. 1 Sept 22 10:57 PM. 31 Aug

सूर्यकुमार यादव ने लगाया तूफानी अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिये हैं. सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

कोहली जड़ा एक और अर्धशतक

कोहली ने एक और अर्धशतक जड़ दिया है. शानदार बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. कोहली और सूर्या क्रीज पर मौजूद.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

सूर्यकुमार की तूफानी बल्लेबाजी

भारत के लिए चौथे नंबर पर खेलने आए सूर्यकुमार यादव तूफानी बल्लेबाजी कर रहें हैं. सूर्या ने सिर्फ 15 गेंदों पर 35 रन जड़ दिए हैं.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

अर्धशतक के करीब कोहली

हांगकांग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली एक और अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच चुके हैं. कोहली अभी 46 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

कोहली ने लगाया लंबा छक्का

15वें ओवर के पहले ही गेंद पर कोहली ने छक्का जड़ा. विराट 45 रन बनाकर अब भी क्रीज पर.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

भारत का शतक पूरा

14वें ओवर में भारत ने 100 का आंकड़ा पर कर लिया. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

केएल राहुल आउट

13वें ओवर में मोहम्मद गजनफर ने केएल राहुल को आउट किया. राहुल 39 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बैटिंग करने आये सूर्यकुमार यादव.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

10 ओवर में टीम इंडिया ने बनाये 70 रन

टीम इंडिया ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिये हैं. कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. रोहित 13 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए हैं. केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

रोहित शर्मा आउट, भारत को पहला झटका

कप्तान रोहित शर्मा 31 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को हांग कांग के खिलाफ पहला झटका लगा है. रोहित ने 13 गेंद का सामना किया और दो चौका और एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने विराट कोहली क्रीज पर आये हैं.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा ओर केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हो गये हैं. उनसे आज बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

पिच रिपोर्ट

पिच बदल गयी है, यह सफेद है और ज्यादा हरी घास नहीं है. भारत के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. यह एक ऐसी सतह है जिसे चहल पसंद करेंगे, खासकर जब से वह दूसरी पारी में गेंदबाजी करेंगे. टीम इंडिया के पास बड़ा स्कोर करने का मौका है.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

हांग कांग की प्लेइंग इलेवन

निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

हार्दिक की जगह ऋषभ पंत टीम में शामिल

हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को आराम दिया है और उनकी जगह नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

2:35 AM. 1 Sept 22 9:05 PM. 31 Aug

आज भारत और हांगकांग का मुकाबला

भारत और हांगकांग के बीच आज ग्रुप चरण का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर करने का प्रयास करेगी. टीम इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है. इससे पहले रविवार को भारत ने पांकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया था.

मुख्य बातें

India vs Hong Kong, Asia Cup 2022 Highlights: भारत ने बुधवार को एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. भारत ने ग्रुप चरण के दोनों मुकाबले जीत कर सुपर 4 में जगह बना ली है. हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली और सूर्याकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >