IND vs ENG T20 Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से रौंदा, अर्धशतक के साथ हार्दिक पांड्या के 4 विकेट

India Vs England T20 Score Live Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उसके बाद गेंदबाजी में भी पांड्या का ही जलवा रहा. पांड्या ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये और इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. रोहित शर्मा ने बेहतरीन वापसी की है और अपने पहले मुकाबले में साबित कर दिया के वे एक शानदार कप्तान हैं. बल्ले से रोहित शर्मा ने तेजी से 14 गेंद पर 24 रन जोड़े.

Live Updates
7:41 AM. 8 Jul 22 2:11 AM. 8 Jul

हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत 50 रन से जीता

हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले टी-20 मुकाबले में जीत की इबादत लिखी. उन्होंने न केवल बल्ले से शानदार अर्धशतक बनाया, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाये. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 198 रन बनाये. जवाब में इंग्लैंड 19.3 ओवर में 148 रन की बना सका. इस प्रकार यह पहला मुकाबला भारत ने 50 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

7:41 AM. 8 Jul 22 2:11 AM. 8 Jul

इंग्लैंड को सातवां झटका, कुरेन आउट

सैम कुरेन 4 रन बनाकर आउट हो गये. हार्दिक पांडया की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने उनका कैच लपका. इंग्लैंड के हाथों से अब यक मुकाबला लगभग निकल चुका है. हार्दिक ने अपना चौथा विकेट लिया. वह पहले भारतीय बन गये हैं, जिन्होंने अर्धशतक भी लगाया और टी-20 में चार विकेट झटके.

7:41 AM. 8 Jul 22 2:11 AM. 8 Jul

मोईन अली आउट, इंग्लैंड को छठा झटका

इंग्लैंड को छठा झटका लगा है. ऑलराउंडर मोईन अली 20 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मोईन ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये हैं. युजवेंद्र चहल की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने मोईन और स्टंप कर दिया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जॉर्डन क्रीज पर आये हैं.

7:41 AM. 8 Jul 22 2:11 AM. 8 Jul

हैरी ब्रुक आउट, इंग्लैंड को पांचवां झटका

100 रन के अंदर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. हैरी ब्रुक 28 रन बनाकर आउट हो गये हैं. 22 गेंद की अपनी पारी में ब्रुक ने दो चौके और एक छक्का लगाया. युजवेंद्र चहल की गेंद पर बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने ब्रुक का कैच लपका. ब्रुक की जगह बल्लेबाजी करने सैम कुरेन क्रीज पर आये हैं.

7:41 AM. 8 Jul 22 2:11 AM. 8 Jul

जेसन रॉय आउट, हार्दिक ने किया आउट

जेसन रॉय के रूप में इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या ने तीसरा विकेट झटका है. पांड्या की गेंद को जेसन रॉय समझ नहीं पाये और हुक करने के चक्कर में हर्षल पटेल के हाथों में कैच थमा बैठे. रॉय ने 16 गेंद पर केवल चार रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मोईन अली क्रीज पर आये हैं.

7:41 AM. 8 Jul 22 2:11 AM. 8 Jul

लिविंगस्टोन शून्य पर आउट, हार्दिक ने झटका तीसरा विकेट

हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड को दो झटके दे दिये हैं. मलान के बाद हार्दिक ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर दिया है. लिविंगस्टोन बिना खाता खोले विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे. उनकी जगह बल्लेबाजी करने हैरी ब्रुक क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

India Vs England T20 Score Live Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उसके बाद गेंदबाजी में भी पांड्या का ही जलवा रहा. पांड्या ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये और इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. रोहित शर्मा ने बेहतरीन वापसी की है और अपने पहले मुकाबले में साबित कर दिया के वे एक शानदार कप्तान हैं. बल्ले से रोहित शर्मा ने तेजी से 14 गेंद पर 24 रन जोड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >