India vs England : मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से भारत ने मैच जीता, लेकिन सिराज को हो सकता है नुकसान

रोहित शर्मा ने मैच जीतने के बाद यह कहा- यह एक ऐसा मैच था जिसमें बहुत सारे चरित्र थे. रोहित शर्मा ने कहा कि जब मैच कठिन स्थितियों में था तो सारे सीनियर खिलाड़ी साथ खड़े थे और हम लक्ष्य तक पहुंचे. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 101 गेंदों में 87 रन बनाए. उनकी कप्तानी पारी ने टीम को संभाला.

India vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच 29 तारीख को खेले गए मैच के प्लेयर आफ दिन मैच रोहित शर्मा बने, लेकिन सच्चाई यह है कि यह मैच पूरे टीम वर्क के साथ जीता गया था और खासकर गेंदबाजों की भूमिका इसमें बहुत अहम थी. खुद रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव के योगदान को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता, जिनके दम पर भारत जीत का सिक्सर लगा पाया.

रोहित शर्मा ने 87 रन की कप्तानी पारी खेली

रोहित शर्मा ने मैच जीतने के बाद यह कहा कि यह एक ऐसा मैच था जिसमें बहुत सारे चरित्र थे. रोहित शर्मा ने कहा कि जब मैच कठिन स्थितियों में था तो सारे सीनियर खिलाड़ी साथ खड़े थे और हम लक्ष्य तक पहुंचे. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 101 गेंदों में 87 रन बनाए. उनकी कप्तानी पारी ने आज टीम को संभाला और 229 रन तक टीम गई. रोहित शर्मा ने आज जितनी अच्छी बैटिंग की, उतनी ही अच्छी उन्होंने कप्तानी भी की.

जसप्रीत ने इंग्लैंड काआत्मविश्वास तोड़ दिया

जसप्रीत बुमराह ने आज तूफानी गेंदबाजी की. उन्होंने अंग्रेजों का पहला विकेट चटकाया और उनके आत्मविश्वास को तोड़कर रख दिया. जसप्रीत बुमराह ने 6.5 ओवर में एक मेडन ओवर फेंका और 32 रन देकर तीन विकेट लिए.

शमी ने अंग्रजों को डरा दिया

जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ दिया मोहम्मद शमी ने जिन्होंने सात ओवर किए, जिसमें से दो मेडन फेंका और 22 रन देकर चार विकेट चटखाए. शमी की गेंदबाजी से अंग्रेज आतंकित हो गए थे और उन्हें हैट्रिक का भी मौका मिला था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए.

ओस को भूल गए थे कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने ओस के बावजूद बेहतरी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा कि मैं गेंदबाजी पर फोकस कर रहा था, मेरा ध्यान इस बात पर था ही नहीं कि ग्राउंड पर ओस है और बाॅल गीली हो गई है. कुलदीप ने आठ ओवर फेंके और 24 रन देकर दो विकेट चटकाए.

सूर्यकुमार यादव ने खेली बेहतरीन पारी

सूर्यकुमार यादव ने आज के मैच में रोहित शर्मा के बाद सबसे अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने 47 गेंद में 49 रन बनाए हैं जिनमें एक छक्का और चार चौका शामिल है. सूर्यकुमार की पारी की वजह से ही भारत का स्कोर 229 तक पहुंच पाया.

Also Read: Pak Vs RSA : कौन हैं केशव महाराज जिसने पाकिस्तान की लुटिया डुबोने के बाद अनोखे अंदाज में मनाया जश्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >