IND vs ENG 2nd ODI Scorecard: इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

India vs England 2nd ODI Live Cricket Score england won the toss and elected to field : भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच दूसरा वन डे मैच (2nd odi) आज पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune ) में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत खास है, क्योंकि अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो वह सीरीज जीत जायेगा और इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना चाहेगा. विराट कोहली ने इस मैच को जीतने के लिए ये खास रणनीति बनायी है. मैच के हर अपडेट से जुड़े रहने के लिए बने रहें Prabhat khabar.com के इस लाइव ब्लॉग से.

Live Updates
9:37 PM. 26 Mar 21 9:37 PM. 26 Mar

इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे इंटरनेशनल में भारत को छह विकेट से हरा दिया है. इसके बाद यह सीरीज एक-एक से बराबर हो गया है. 28 मार्च को खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में फैसला होगा कि सीरीज किसके पास रहेगा.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

इंग्लैंड को चौथा झटका, बिना खाता खोले बटलर आउट

इंग्लैंड को जोस बटलर के रूप में चौथा झटका लगा है. इससे पहले 99 के निजी स्कोर पर बेन स्टोक्स आउट हुए और उसके तुरंत बार शतक बना चुके जॉनी बेयरस्टो का भी विकेट गिरा.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

इंग्लैंड के 200 रन पूरे, बेयरस्टो का शतक, बेन स्टोक्स ने भी जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 200 रन पूरे कर लिए हैं. 31 ओवर में इंग्लैंड ने 200 रन पूरे कर लिए हैं. जॉनी बेयरस्टो ने शानदार पारी खेलने हुए अपनी टीम के लिए शतक बनाया. बेयरस्टो का यह 11वां वनडे इंटरनेशनल शतक है. इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

इंग्लैंड के 150 रन पूरे, बेयरस्टो की धमाकेदार पारी, क्रीज पर जमे स्टोक्स के पांव

इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं. 24 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 164 रन है. जॉनी बेयरस्टो 73 रन बनाकर खेल रहे हैं. क्रीज पर उनके साथ बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स ने भी 31 रन बना लिए हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

इंग्लैंड को पहला झटका, अर्धशतक बनाकर जेसन रॉय आउट

जेसन रॉय 52 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. रॉय और बेयरस्टो ने 100 से अधिक रन की साझेदारी की.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, जेसन रॉय का अर्धशतक, बेयरस्टो भी क्रीज पर जमे

जेसन रॉय ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन के पार चला गया है. बेयरस्टो भी दूसरे छोर से जमे हुए हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 59 रन

इग्लैंड ने दस ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं. जॉनी बेयरस्टो 21 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 39 गेंद पर 39 रन बना चुके हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

इंग्लैंड के 50 रन पूरे, जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर जमे

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी है. दोनें की सधी हुई बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने अपना 50 रन पूरा कर लिया है.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

भारत ने इंग्लैंड को दिया 337 रन का लक्ष्य, रॉय और बेयरस्टो क्रीज पर

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो कर रहे हैं. पिछले मैच में बेयरस्टो शतक से चूक गये थे.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

भारत ने इंग्लैंड को दिया 337 रन का लक्ष्य, केएल राहुल का शानदार शतक

केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने आज यहां दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 337 रन का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया. रोहित शर्मा 25 रन ही बना सके. जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चार रन बनाकर आउट हुए.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

भारत को पांचवां झटका, ऋषभ पंत आउट, टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार

ऋषभ पंत 77 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इस प्रकार टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. पंत ने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. पंत ने अपनी पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाए. पंत की जगह क्रुणाल पांड्या क्रीज पर आए हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

शतक जमाकर के एल राहुल आउट, टीम इंडिया का स्कोर 300 के करीब

केएल राहुल शतक बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. राहुल ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए हैं. हार्दिक पांडया और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

केएल राहुल का शानदार शतक, भारत का स्कोर 250 के पार

केएल राहुल ने शतक जड़ दिया है. यह उनका पांचवा वनडे इंटरनेशनल शतक है. राहुल ने सैम कुरैन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. राहुल ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

ऋषभ पंत ने बनाया अर्धशतक 

ऋषभ पंत ने 28 गेंद पर अर्धशतक जमाया है. भारत का स्कोर 247 रन पर पहुंच गया है. कोहली और राहुल के बाद अब पंत ने भी अर्धशतक जमाया है. पंत ने अपनी पारी में 4 छक्के और तीन चौके लगाए हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

टीम इंडिया के 200 रन पूरे

40वें ओवर में भारत के 200 रन पूरे हो गये हैं. ऋषभ पंत और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर है. राहुल शतक के करीब हैं, जबकि दूसरे छोर से पंत भी लगातार अच्छे शॉट खेल रहे हैं.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

भारत को तीसरा झटका, अर्धशतक बनाकर आउट हुए कोहली

विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. कप्तान कोहली ने 79 गेंद पर 66 रन बनाए. कोहली ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया है.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

कोहली के बाद केएल राहुल ने भी ठोका अर्धशतक

कप्तान विराट कोहली के बाद केएल राहुल ने भी अर्धशतक जमाया है. राहुल ने 66 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है.

8:54 PM. 26 Mar 21 8:54 PM. 26 Mar

कप्तान विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक 

कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है. भारत का स्कोर 132 रन हो गया है. पहले वनडे मैच में भी विराट ने जबर्दस्त पारी खेली थी. विराट ने 62 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. अपनी पारी में विराट ने 3 चौके लगाए हैं. केएल राहुल भी अर्धशतक के बेहद करीब हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

अर्द्धशतक के करीब कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली पचास के करीब पहुंच गये हैं. उन्होंने संभलकर खेलते हुए तीन चौकों की मदद से 44 रन बना लिया है. राहुल भी दो चौके की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

संभलकर खेल रहे हैं विराट -राहुल, भारत का स्कोर

भारत के कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल दो विकेट खोने के बाद संभल कर खेल रहे हैं. कोहली 32 और राहुल 26 रन पर खेल रहे हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

धवन के बाद रोहित भी आउट, 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे

भारत के दोनों ओपनर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. धवन के बाद रोहित भी 25 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

रोहित शर्मा ने जड़े पांच चौके

रोहित शर्मा ने अबतक पांच चौके जड़ दिये हैं और वे अभी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ विराट कोहली ने जिन्होंने एक चौके के साथ सात रन बनायें हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

शिखर धवन आउट

भारतीय ओपनर शिखर धवन मात्र चार रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं उन्हें Topley ने चलता किया. विराट कोहली उनकी जगह ग्राउंड पर आ चुके हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

शिखर-रोहित ने की पारी की शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की है. दो ओवर में छह रन बने हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

इंडिया की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया में एक बदलाव किया है और अय्यर की जगह ऋषभ पंत टीम में शामिल किये गये हैं. इनके अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्‌या, क्रुणाल पांड्‌या, ठाकुर, भुवनेश्वर, कुलदीप और प्रसिद्ध प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने टीम में तीन बदलाव किये हैं. उन्होंने दाविद मालन, लियाम लिविंगस्टोन और रीस टॉपले को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा टीम में रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्ट्रोक, बटलर, मोईन, एस करैन, टी करैन और राशिद शामिल हैं.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

ऋषभ पंत को मिली टीम में जगह

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली है. इस बात को लेकर खूब माथापच्ची हो रही थी कि टीम में किसे जगह मिलेगी.

3:17 PM. 26 Mar 21 3:17 PM. 26 Mar

इंग्लैंड ने जीता टॉस

दूसरे वन डे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

1:12 PM. 26 Mar 21 1:12 PM. 26 Mar

प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगी जगह

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वन डे मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है. यादव ने टी20 क्रिकेट में शानदार पदार्पण करके अपना दावा पुख्ता किया है . कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ इतनी मजबूत है कि अब पदार्पण करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैम्पियन टीम के लिये खतरनाक लग रहा है.

1:12 PM. 26 Mar 21 1:12 PM. 26 Mar

विराट कोहली के सामने है चुनौती

कप्तान विराट कोहली के सामने इस बात की चुनौती है कि वे टीम के प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल करें. रविंद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर है लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और वनडे में क्रुणाल पांड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी. आईपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाये. जडेजा और जसप्रीत बुमराह के लौटने पर क्रुणाल या कृष्णा में से एक को बाहर रहना होगा. भारत के लिये सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना है.

1:12 PM. 26 Mar 21 1:12 PM. 26 Mar

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

India vs England 2nd ODI Live Cricket Score england won the toss and elected to field : भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच दूसरा वन डे मैच (2nd odi) आज पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune ) में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत खास है, क्योंकि अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो वह सीरीज जीत जायेगा और इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना चाहेगा. विराट कोहली ने इस मैच को जीतने के लिए ये खास रणनीति बनायी है. मैच के हर अपडेट से जुड़े रहने के लिए बने रहें Prabhat khabar.com के इस लाइव ब्लॉग से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >