India Australia Match: इसलिए खास है आज के मैच की तारीख, ऐसे जुड़े हैं 2011 के विश्व कप से आज की तारीख के तार

India Australia Match: अगर अंक शास्त्र पर नजर डालें तो आज की तारीख यानी 19 नवंबर 2023 का साल 2011 के विश्व कप फाइनल की तारीख 2 अप्रैल 2011 से काफी गहरा संबंध है. इसको बेहतर ढंग से समझने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

India Australia Match: आज यानी 19 नवंबर का दिन कई मायने में काफी खास है. आज बिहार, यूपी और झारखंड के अलावा भारत के ढेर सारे हिस्सों में छठ महापर्व की धूम दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर आज विश्व पुरूष दिवस भी मनाया जा रहा है, इसके अलावा क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो आज का दिन बहुत ही ज्यादा स्पेशल है. हो भी क्यों ना, आज भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.

Also Read: World Cup 2023 : कब और कहां फ्री में देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच, जानें

ये देखना दिलचस्प होगा कि ये वर्ल्ड कप खिताब किसके नाम होगा, पर हर भारतीय यही चाह रहा होगा कि वर्ल्ड कप इस बार भारत के हिस्से में आए, अभी तक टीम इंडिया एक भी मैच न हारकर फाइनल तक पहुंच चुकी है. भारत से सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी. वहीं, आस्ट्रेलिया की बात करें, तो शुरुआती 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अगर अंक शास्त्र पर नजर डालें तो आज की तारीख यानी 19 नवंबर 2023 का साल 2011 के विश्व कप फाइनल की तारीख 2 अप्रैल 2011 से काफी गहरा संबंध है

क्या है 2011 के विश्व कप से आज के तारीख का संबंध

आपको बता दें अंक शास्त्र के अनुसार, जीवन में अंकों का विशेष महत्व है, क्योंकि ये हमारे जीवन के हर एक पहलू से जुड़ा होता है। कहा जाता है कि 0 से 9 तक के अंकों के द्वारा व्यक्ति अपने भाग्य, अवसर से लेकर चुनौतियों के बारे में काफी हद तक जान सकता है। आपको बता दें 2 अप्रैल 20211 (जिस दिन 2011 विश्व कप का फाइनल था) और आज यानी 19 नवंबर 2023 की तारीख (जिस दिन विश्व कप 2023 का फाइनल है) की तारीख का जोड़ 1 हो रहा है. जैसे 2 अप्रैल 2011 का जोड़, 2+4+2+1+1= 10 और आज यानी 19 नवंबर 2023 का जोड़ 1+9+1+1+2+2+3= 19(9+1=10), हो रहा है. ऐसे में यह प्रबल संभावना बन रही है कि आज यानी 19 नवंबर का मैच भी 2011 की तरह भारत अपने नाम कर सकता है.

Also Read: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार, नहीं है कोई दबाव, रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले कही यह बात

बन रहा है ये योग

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा की राशि के अनुसार भी जीत के योग बन रहे हैं. रोहित शर्मा की राशि तुला है और उनकी कुंडली में गजकेसरी योग बना हुआ है जो भारत की विजय में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >