India vs Australia 1st T20I Cricket Score Online : चहल और नटराजन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक मुकाबले में भारत 11 रन से जीता
India vs Australia, Ind vs Aus 1st T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match, Sony Ten 3, Sony Six, Sony Liv, DD Sports Live Cricket Match Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st टी 20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 4 दिसंबर 2020 को कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर शुरू हो चुका है. भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा है. ओवल मैदान से भारत और कंगारुओं के बीच क्रिकेट जंग का लाइव अपडेट prabhatkhabar.com पर मिलेगा…
India vs Australia 1st T20I Cricket Score Online : चहल और नटराजन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक मुकाबले में भारत 11 रन से जीता
Live Updates
11:19 PM. 4 Dec 205:49 PM. 4 Dec
रोमांचक मैच में भारत 11 रन से जीता
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गये सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारत ने कंगारुओं को 11 रन से हरा दिया. यह मैच काफी रोमांचक रहा. भारत ने 20 ओवर में 161 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य दिया था, जो बहुत कठिन नहीं था. आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन युजवेंद्र चहल और टी नटराजन के सामने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पस्त हो गये और भारत ने यह मैच 11 रन से जीत लिया.
10:42 PM. 4 Dec 205:12 PM. 4 Dec
ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाये हैं. स्मिथ और एरोन फिंच आउट हो चुके हैं और अभी ग्राउंड पर शार्ट और मैक्सवेल खेल रहे हैं.
10:42 PM. 4 Dec 205:12 PM. 4 Dec
ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार शुरुआत
भारत द्वारा दिये गये 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की है और पहले ही ओवर में 14 रन बना लिये हैं. ऑस्ट्रेलिया के पारी की शुरुआत फिंच और शॉर्ट ने की है.
10:42 PM. 4 Dec 205:12 PM. 4 Dec
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दिया 162 रन का लक्ष्य
सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये और आस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य दिया. सबसे अधिक रन केएल राहुल ने बनाया, उन्होंनेे 51 रन बनाये, जबकि रविंद्र जडेजा ने 44 रन बनाया. जडेजा ने 23 गेंदों पर 44 रन बनाये, जिसके कारण भारत की पारी 161 तक पहुंच पायी.
8:56 PM. 4 Dec 203:26 PM. 4 Dec
भारत कंगारुओं के सामने पस्त, पांड्या भी आउट,
भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज के शुरुआत में ही कंगारुओं के सामने पस्त हो गयी है. भारत के छह विकेट 114 रन पर गिर चुके हैं. हार्दिक पांड्या भी मात्र 16 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.
8:23 PM. 4 Dec 202:53 PM. 4 Dec
भारत को पांचवां झटका, अर्धशतक बनाकर राहुल आउट
भारत को पांचवां झटका लगा है. 15 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 97 रन बनाये हैं. केएल राहुल अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं.
मुख्य बातें