T20 World Cup के बाद भारत का न्यूजीलैंड दौरा रद्द, यहां देखें क्या है वजह

भारत का न्यूजीलैंड दौरा स्थगित कर दिया गया है. दौरा स्थगित करने के पीछे कोरोना महामारी से जुड़ी पाबंदियों और व्यस्त कार्यक्रम का हवाला दिया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि यह दौरा स्थगित कर दिया गया है. दौरा स्थगित करने के पीछे कोरोना महामारी से जुड़ी पाबंदियों और टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला दिया गया है.

भारत को अगर न्यूजीलैंड में विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा तीन मैचों की एक दिवसीय शृंखला खेलनी है तो उसे 14 दिन कोरेंटिन में गुजारना होगा.

Also Read: T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए गंभीर ने चुनी अपनी प्लेइंग 11, धौनी के करीबी पर जताया विश्वास

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि भारत के खिलाफ मैच ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी20 विश्व कप के बाद खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड को इस साल नवंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों के लिए भारत का दौरा करना है.

Also Read: T20 World Cup : धोनी को मेंटर बनाये जाने की घोषणा करते हुए ट्रोल हुए जय शाह, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

न्यूजीलैंड गर्मियों में बांग्लादेश, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा जबकि मार्च-अप्रैल में देश में महिला विश्व कप का आयोजन होगा.

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने कहा, हमें ध्यान रखना होगा कि खिलाड़ी लंबी सर्दियों के बाद वापस लौटेंगे और हमें उन्हें घर में भी समय बिताने का मौका देना होगा.

क्रिसमस से ठीक पहले भारत से लौटने पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को 14 दिन कोरेंटिन में गुजारना होगा. इसके कारण न्यूजीलैंड 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी नहीं कर पाएगा और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला 28 दिसंबर या उसके बाद से खेला जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >