भारतीय क्रिकेट इतिहास में हुआ पहली बार, चार बल्लेबाजों ने मिलकर बनाए इतने सारे रन

India Team Record: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के चौथे टेस्ट में भारत ने 311 रन से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मैच ड्रॉ कराया. जो रूट और बेन स्टोक्स के शतकों से इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर दबदबा बनाया था. लेकिन अंतिम दिन भारतीय बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए न सिर्फ मैच बचाया बल्कि ऐतिहासिक बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

India Team Record: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के चौथे टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हुई तो, मेजबान टीम ने पहली इनिंग में जो रूट और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के शानदार शतक की बदौलत 669 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बनाई थी. 311 रन से पिछड़ रही भारतीय टीम के सामने मैच बचाने की चुनौती खड़ी हो गई. लेकिन पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाजों ने धैर्य और संयम से बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट को ड्रा कराने में सफलता पाई. इसके साथ ही बैटर्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर हीरो बनकर उभरे. दोनों बल्लेबाजों ने जबरदस्त सूझबूझ दिखाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों को थकाया और पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की अविजित साझेदारी की. जडेजा 107* और सुंदर 101* रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत ने अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक 425/4 का स्कोर खड़ा किया और टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा. इंग्लैंड ने आखिरी दो सेशनों में कोई विकेट नहीं चटकाया, जिससे उनकी जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं.

पहली बार सीरीज में चार बल्लेबाजों ने बनाए 500+ स्कोर

इस मुकाबले के साथ ही भारत ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक ही सीरीज में चार भारतीय बल्लेबाजों शुभमन गिल (722 रन), केएल राहुल (511 रन), ऋषभ पंत (479 रन) और रवींद्र जडेजा (454 रन) ने 400 से अधिक रन बनाए हैं. ये चारों खिलाड़ी फिलहाल एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष चार स्थानों पर काबिज हैं. 

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, खासकर शुभमन गिल ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. गिल ने चार टेस्ट मैचों की आठ पारियों में कुल 722 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 269 रहा. उन्होंने इस दौरान चार शानदार शतक जमाए. वहीं, केएल राहुल ने भी अपनी तकनीक और अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 511 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सात पारियों में 68.42 की औसत से कुल 479 रन बनाए. उन्होंने श्रृंखला में दो बार शतक जड़ा और तीन अर्धशतक भी लगाए. दूसरी ओर, हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 454 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. इन चारों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत की बल्लेबाजी को मजबूती दी और टीम को कई अहम मौकों पर संभाला.

बेन स्टोक्स बने मैन ऑफ द मैच

इसके साथ ही भारत ने 35 साल बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में कोई टेस्ट मैच ड्रॉ कराया है. पिछली बार ऐसा 1990 में हुआ था. भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स शायद इनसे भी आगे थे. उन्हें शतक और 5 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह इस श्रृंखला में उनका लगातार दूसरा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड है.

ये भी पढ़ें:-

जडेजा-सुंदर के सामने बेन स्टोक्स ने दिखाए तेवर, तो फिर ऐसे तोड़ा गया गुरूर, हाथ मिलाने को तरस गए हैरी 

पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया में होंगे चार बदलाव! बुमराह-पंत के साथ ये दो भी आउट, देखें संभावित प्लेइंग XI

‘हकदार नहीं?’ अंग्रेज पत्रकार के सवाल पर भड़क गए गौतम गंभीर, बोले- इंग्लैंड का बल्लेबाज…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >