ICC world Cup 2023: चंद घंटे में बिक गये भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के टिकट, 3 सितंबर का करना होगा इंतजार

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, आज केवल उन प्रशंसकों के लिए टिकट बिक्री पर रखे गए थे जिनके पास मास्टरकार्ड है. एक व्यक्ति केवल दो टिकट खरीद सकता था और बिक्री शुरू होने के एक घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए. टिकटों की बिक्री का अगला दौर तीन सितंबर को होने की संभावना है.

क्रिकेट प्रेमियों में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर जबरदस्त क्रेज रहता है. इसे आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि चंद घंटे में ही वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मैच के सारे टिकट बिक गये. कई लोगों को तो निराशा हाथ लगी. दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच इसी साल 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप मुकाबले में भिड़ंत होगी.

पहली खेप की टिकट एक घंटे के अंदर ही बिक गई

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले विश्व कप मैच के टिकटों की पहली खेप एक घंटे के अंदर ही बिक गई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टिकटिंग साझेदार ‘बुक माय शो’ ने इन टिकटों को बिक्री के लिए रखा था. भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच के टिकटों की दूसरी खेप तीन सितंबर को बिक्री के लिए रखी जाएगी और पूरी संभावना है कुछ घंटे के अंदर ही ये टिकट बिक जाएंगे. यह पुष्टि नहीं हो पाई कि भारत के मैचों और अभ्यास मैचों के ऑनलाइन बिक्री के लिए कितने टिकट रखे गए थे लेकिन यह पता चला है कि बिक्री भारतीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू हुई और एक घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए.

मास्टरकार्ड धारक ही ले पाये टिकट

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, आज केवल उन प्रशंसकों के लिए टिकट बिक्री पर रखे गए थे जिनके पास मास्टरकार्ड है. एक व्यक्ति केवल दो टिकट खरीद सकता था और बिक्री शुरू होने के एक घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए. टिकटों की बिक्री का अगला दौर तीन सितंबर को होने की संभावना है.

Also Read: World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप के स्वागत के लिए असली फूलों की कालीन, जानें किसने किया है तैयार

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सारे मुकाबले इस बार भारत में खेले जाएंगे. जो की 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक देश के विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित किये जाएंगे. इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीम हिस्सा ले रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जो 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा. उसके बाद 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ और 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया.

Also Read: World Cup 2023 के शेड्यूल में अब नहीं होगा कोई बदलाव, बीसीसीआई ने हैदराबाद क्रिकेट संघ की मांग ठुकराई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >