Champions Trophy के लिए कोई भी भारतीय पाकिस्तान नहीं जाएगा, अब अंपायर ने किया इनकार, जानें क्या है कारण

Champions Trophy: भारत के एकमात्र अंपायर जो आईसीसी के एलीट पैनल में हैं, उन्होंने पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. उनके साथ ही जवागल श्रीनाथ भी इसका हिस्सा नहीं बनेंगे.

Champions Trophy: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलीट पैनल के अंपायरों में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि नितिन मेनन ने व्यक्तिगत कारणों से इस महीने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग से बाहर होने का फैसला किया है. आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे. ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट को आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया है.

यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में तीन जगह कराची, लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किया जाएगा जबकि भारत सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘आईसीसी उन्हें (मेनन) चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करना चाहता था. लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया.’’ मेनन दुबई में होने वाले मैचों में अंपायर नहीं हो सकते थे क्योंकि आईसीसी तटस्थ अंपायरों की नियुक्ति की नीति का पालन करता है. विश्व संस्था ने अधिकारियों की सूची जारी करने के लिए अपने बयान में मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

टूर्नामेंट के लिए चुने गए तीनों मैच रेफरी अनुभवी हैं. वहीं भारत के जवागल श्रीनाथ को इस टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया है. हाल ही में वे कन्कशन सबस्टीट्यूट के कारण विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच में शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को खेलने की इजाजत दे दी थी. आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘12 अंपायरों का एक प्रतिष्ठित पैनल आठ टीम के इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा जिसमें से छह अंपायर 2017 के चरण में शामिल थे जिनमें रिचर्ड केटलबोरो भी शामिल हैं जो पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं. ’’

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को ग्रुप ए की दो टीमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से होगी. वहीं भारत का मुकाबला 20 फरवरी को बाग्लादेश के साथ होगा. इसके बाद भारत का हाई वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान से होगा, यह मैच दुबई में खेला जाएगा. तीसरे ग्रुप मैच के लिए भारतीय टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़गी. आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को और दूसरा 5 मार्च को होगा. जबकि फाइनल नौ मार्च को होगा.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच अधिकारी:

अंपायर: कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शारफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन.

मैच रेफरी: डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट.

सचिन, गेल और संगाकारा मैदान पर उतरने को तैयार, कब और कहां होंगे मैच, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Video: बाज की नजर और चीते की छलांग! 40 साल के फाफ डुप्लेसी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >