कौन बनेगा चैंपियन! भारत या ऑस्ट्रेलिया... रिपोर्ट में देखें क्या कहते हैं आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम ज्यादा विश्व कप जीतने का सेहरा है तो टीम इंडिया बीते 10 मैचों से विजयी रथ पर सवार है, कोई भी टीम भारत के जीत के सिलसिले को नहीं तोड़ पाई है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अहमदाबाद में कुल तीन मैच खेले हैं जिसमें 2 बार भारत जीता है. जबकि एक बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है.

Cricket World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते पांच सालों का सबसे अहम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाले हैं. दोनों टीमें फुल फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम ज्यादा विश्व कप जीतने का सेहरा है तो टीम इंडिया बीते 10 मैचों से विजयी रथ पर सवार है, कोई भी टीम भारत के जीत के सिलसिले को नहीं तोड़ पाई है. आज अगर  टीम इंडिया एक बार फिर जीत का सिलसिला जारी रखती है तो एक बार फिर भारतीय टीम शहंशाह बन जाएगी. रोहित शर्मा की सेना अहमदाबाद में एक बार फिर नया इतिहास लिखने को बेताब है. आइए इंडिया ऑस्ट्रेलिया के भिड़ंत पर डालते हैं एक नजर.

अहमदाबाद में हुए मैच के आंकड़े

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अहमदाबाद में कुल तीन मैच खेले हैं, इन तीन मैचों में भारत ने 2 बार जीत दर्ज की है.  जबकि एक बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है.  
भारत-ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद में खेले गए मैच
कुल मैच- 3    
भारत जीता – 2 मैच    
ऑस्ट्रेलिया जीता – एक मैच

वर्ल्ड कप में खेले गये मैच में कौन किस पर भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप में खेले गए मैचों के आंकड़े देखें तो दोनों के बीच 13 मैच खेले गये हैं, जिसमें 5 मैचों में  भारत ने जीत दर्ज की है. जबकि 8 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता है.

Also Read: India Australia match के बाद क्या शुभमन गिल कर सकते हैं शादी, लग रहीं ये अटकलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >