नायर की डबल सेंचुरी; उमरीगर और पुजारा के क्लब में हुए शामिल, जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक

India A vs England Lions 1st Test Day 2: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लॉयन्स टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. करुण नायर के दोहरे शतक ने इंडिया ए को 557 रन तक पहुंचाया, वहीं टॉम हैन्स ने शतक जड़कर इंग्लैड लॉयन्स की वापसी कराई. दिन के अंत तक इंग्लैंड लॉयन्स ने दो विकेट पर 237 रन बना लिए और अब भी 320 रन पीछे है.

India A vs England Lions 1st Test Day 2: इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. कैंटरबरी में खेले जा रहे मैच में जहां पहले सत्र में करुण नायर (Karun Nair) ने अपने करियर का शानदार दोहरा शतक जड़कर टीम को 557 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, वहीं जवाब में इंग्लैंड लॉयन्स ने टॉम हैन्स (नाबाद 103) की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत शानदार वापसी की. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लॉयन्स ने 237/2 रन बना लिए थे और अब भी इंडिया ए से 320 रन पीछे है.

करुण नायर की ऐतिहासिक पारी

दूसरे दिन की शुरुआत इंडिया ए के लिए शानदार रही जब करुण नायर ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का चौथा दोहरा शतक (Karun Nair Double Century) पूरा किया. नायर ने 281 गेंदों पर 204 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और एक छक्का शामिल था. यह पारी न सिर्फ उनके अनुभव और संयम को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वो अब भी भारत की टेस्ट टीम में वापसी का माद्दा रखते हैं.  करुण नायर अब उन गिने-चुने भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में एक से अधिक दोहरे शतक लगाए हैं. इस खास सूची में पॉली उमरीगर (6), चेतेश्वर पुजारा (4), विजय मर्चेंट (2), मोहम्मद अजहरुद्दीन (2) और करुण नायर (2) शामिल हैं.

इंडिया ए का विशाल स्कोर

पिछले साल नायर ने काउंटी क्रिकेट में नॉर्थैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया था और इस पारी ने उनके टेस्ट टीम में चयन की संभावना���ं को और मजबूती दी है. इस मैच में उनकी सात घंटे से ज्यादा चली इस पारी का अंत जमान अख्तर की गेंद पर हुआ, जब एक अंदर आती गेंद ने उनका अंदरूनी किनारा लिया और विकेटकीपर जेम्स र्यू के दस्तानों में समा गया. इंडिया ए ने अपनी पहली पारी 125.1 ओवर में 557 रन पर समाप्त की. नायर के अलावा ध्रुव जुरेल (94) और सरफराज खान (92) ने भी अहम पारियां खेलीं. गेंदबाजी में इंग्लैंड लॉयन्स की ओर से जमान अख्तर और मैथ्यू हुल ने 3-3 विकेट लिए.

भारतीय गेंदबाजों को करना पड़ा संघर्ष

जब इंग्लैंड लॉयन्स की पारी शुरू हुई, तो उम्मीद की जा रही थी कि इंडिया ए की गेंदबाजी हावी होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नई गेंद से अंशुल कांबोज ने बेहतरीन शुरुआत की. उन्होंने 6वें ओवर में बेन मैकिनी को क्लीन बोल्ड कर इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई. यह गेंद ऑफ स्टंप की बेल्ट पर पिच हुई और मूवमेंट के साथ बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स उड़ा गई. कांबोज ने अगली ही गेंद पर एमिलियो गे को भी चकमा दिया, लेकिन विकेटकीपर ध्रुव जुरेल एक आसान कैच छोड़ बैठे. यह एक ऐसा मौका था, जिसे भुनाया जा सकता था.

पाकिस्तान की भारत को धमकी, अगर वीजा नहीं मिला, तो उठाएगा ये बड़ा कदम

इंडिया ए की कमजोर फील्डिंग और चूकी हुई पकड़

भारत ए के लिए दिन का सबसे निराशाजनक पहलू उनकी फील्डिंग रही. कई मौके छोड़े गए, जिनमें से दो जीवनदान टॉम हैन्स को भी मिले. शार्दुल ठाकुर और हर्षित राणा की गेंदों पर हैन्स को कैच आउट करने के मौके आए, लेकिन फील्डरों ने मौके गंवा दिए. 83 के स्कोर पर हैन्स ने पॉइंट क्षेत्र में एक तेज शॉट मारा, जिसे कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई.

टॉम हैन्स की शतकीय पारी

टॉम हैन्स (Tom Haines) ने इन मौके का पूरा फायदा उठाया और दिन के अंत तक नाबाद 103 रन बना लिए. यह उनका इस गर्मियों का तीसरा शतक है और 15वां फर्स्ट क्लास शतक. हैन्स ने 170 से अधिक चौकों के साथ अपना शतक पूरा किया और इंग्लैंड लॉयन्स की स्थिति को स्थिरता प्रदान की. उनके साथ जैक होल्डन भी 64 रन बनाकर नाबाद रहे. हैन्स ने खासतौर पर लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे को अच्छी तरह खेला. दुबे की गेंदों पर उन्होंने स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट्स का बार-बार इस्तेमाल किया और लगातार रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों के अलावा एमिलियो गे के 46 रन की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल का खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं.  

मुकाबला अब भी खुला

हालांकि पिच अब धीमी और सपाट हो गई है, जिससे बल्लेबाजी आसान हो गई है, लेकिन इंडिया ए अब भी मजबूत स्थिति में है क्योंकि उनके पास 320 रनों की बढ़त है और इंग्लैंड लॉयन्स की बल्लेबाजी की अगली परत को टेस्ट करना बाकी है. यह मुकाबला अब तीसरे दिन और दिलचस्प हो सकता है, जहां भारत ए की नजरें जल्दी विकेट निकालकर मैच को अपने पक्ष में मोड़ने पर होंगी, वहीं इंग्लैंड लॉयन्स की कोशिश पहली पारी में इंडिया ए के स्कोर को पार कर दबाव हटाने की होगी.

आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी; यह टीम जीतेगी IPL 2025, विराट नहीं इस खिलाड़ी को बताया फाइनल का POTM

IPL 2025 के बाद सुबह इंग्लैंड पहुंचे आशुतोष शर्मा और शाम को जड़ा शतक, केविन पीटरसन हुए हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >