केएल राहुल ने शतक जड़ दिखाए तेवर, बाकी फिसले, इंग्लैंड लायंस vs भारत ए का पहले दिन ऐसा रहा हाल

India A vs England Lions 2nd Test 1st Day: भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल ने शतक और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ा. बारिश से प्रभावित दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए ने 7 विकेट पर 319 रन बना लिए.

India A vs England Lions 2nd Test 1st Day: भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट 6 जून से नॉर्थम्पटन में शुरू हुआ. 4 दिवसीय मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) ने शानदार पारी खेली. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया. हालांकि कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन एक बार फिर नाकाम रहे. राहुल की शतकीय पारी से भारत ए ने बारिश से प्रभावित पहले दिन शुक्रवार को स्टंप्स तक सात विकेट पर 319 रन बना लिये. 

राहुल ने क्रिस वोक्स की शानदार गेंदबाजी की चुनौती से निपटते हुए 168 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रन बनाने के अलावा करुण नायर (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (52) के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर टीम को खराब शुरुआत से उबारा. इंग्लैंड के लिए हरफनमौला तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिये जबकि जॉर्ज हिल को दो और फरहान अहमद को एक सफलता मिली. स्टंप्स के सयम तनुष कोटियान पांच जबकि अंशुल कंबोज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले शतकीय पारी खेल कर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत में रक्षात्मक रवैया अपना कर 102 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसके बाद तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अगले 49 गेंद में शतक पूरा किया. राहुल ने वोक्स की गेंद पर चौका जड़ने के बाद एक रन चुराकर 151 गेंद में अपना शतक पूरा किया.

उन्होंने बादलों की आंख मिचौली के बीच तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थियों में गेंद को शरीर के करीब से खेलने पर ध्यान दिया. उन्होंने शॉट मारने की जल्दबाजी नहीं दिखाई. उन्होंने कुछ शानदार कवर ड्राइव और पुल के अलावा फ्लिक, ग्लान्स का इस्तेमाल कर लायंस के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. राहुल को जुरेल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने जॉर्ज हिल के खिलाफ चौके के साथ 66 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. जुरेल का इस दौरे पर यह लगातार तीसरा अर्धशतक है. उन्होंने शुरुआती अनधिकृत टेस्ट में 94 और नाबाद 53 रन की पारी खेली थी.

पारियों को बड़ी नहीं कर सके भारतीय बल्लेबाज

राहुल और जुरेल दोनों को जॉर्ज हिल ने अपनी तीन गेंद के अंदर चलता किया. हिल ने पारी के 60वें ओवर में जुरेल को बोल्ड करने के बाद अपने अगले ओवर में राहुल को कैच आउट कराया. बारिश से प्रभावित इस सत्र में नीतिश कुमार रेड्डी (34) और शारदुल ठाकुर (19) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. पहले सत्र में बारिश के कारण गंवाए गए ओवरों की भरपाई के लिए खेले गए लंबे दूसरे सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने अनुकूल पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया. भारत ने दूसरे सत्र में करुण नायर के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया. नायर 40 रन पर वोक्स की गेंद पर पगबाधा हुए.

क्रिस वोक्स ने दिखाया लय

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी वोक्स भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मैच के लिए टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद अपनी फिटनेस साबित करने के साथ मैच अभ्यास के लिए इस मुकाबले में खेल रहे हैं. ऐसा लग रहा था कि वे अपनी लय में आ गए हैं. वोक्स ने गेंद को दोनों ओर स्विंग करा भारतीय बल्लेबाजों  को कड़ी चुनौती देते हुए काउंटी ग्राउंड पर तीनों विकेट चटकाये.

जायसवाल, ईश्वरन और नायर भी जल्दी चलते बने

यशस्वी जायसवाल (17) और अभिमन्यु ईश्वरन (11) पहले सत्र में आउट हुए. नायर ने 71 गेंदों पर 40 रन की पारी के दौरान चार चौके लगाए. वह बड़ा स्कोर बनाने की ओर अग्रसर दिख रहे थे लेकिन वोक्स और जॉर्ज हिल ने उन्हें परेशान किया. भारतीय पारी के 34 वें ओवर में वोक्स की गेंद नायर के बल्ले से किनारा लेकर गली क्षेत्र के पास से चौके के लिए चली गयी. वह हालांकि अगली अंदर आती अगली गेंद पर समय पर अपना बल्ला नीचे नहीं रख पाये और पगबाधा करार दिये गये. इंग्लैंड टीम के एक और गेंदबाज जोश टंग ने हालांकि लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे. उन्होंने 17 ओवर में 72 रन दिए.

ICC ने की घोषणा, WTC फाइनल से पहले 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

करोड़ों रुपये ले लिए और खेला भी नहीं, BCCI की फीस पॉलिसी पर गावस्कर का हमला

OUT दिए जाने के बाद भी बाहर जाने को तैयार नहीं थे यशस्वी जायसवाल, अंपायर पर निकाला गुस्सा, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >