Ind vs Thai Live Women’s T20: भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया, मात्र छह ओवर में लक्ष्य साधा

Ind W vs Thai W: बांग्लादेश में जारी महिला टी20 एशिया कप में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला थाईलैंड के साथ हुआ, जिसमें भारत ने आसानी से थाई टीम को नौ विकेट से हरा दिया. सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम मात्र 37 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी.

Live Updates
8:17 PM. 10 Oct 22 2:47 PM. 10 Oct

भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया

एशिया कप के एक मुकाबले में थाईलैंड को भारत ने आसानी से शिकस्त दी है. थाईलैंड की टीम 37 रन पर आउट हो गयी थी, भारत ने जीत के लिए निर्धारित 38 रन मात्र छह ओवर में एक विकेट खोकर बना लिये.

8:17 PM. 10 Oct 22 2:47 PM. 10 Oct

शेफाली वर्मा आउट

थाईलैंड द्वारा दिये गये 38 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर शेफाली शर्मा आठ रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उन्हें एक चौका जड़ा था.

8:17 PM. 10 Oct 22 2:47 PM. 10 Oct

थाईलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 38 रन का लक्ष्य

थाईलैंड ने भारत को जीत के लिए बेहद आसान लक्ष्य दिया है. थाईलैंड की टीम मात्र 37 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इसके जवाब में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 18 रन बना लिये हैं.

7:50 PM. 10 Oct 22 2:20 PM. 10 Oct

मात्र 37 रन पर ऑलआउट हुई थाईलैंड महिला टीम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम मात्र 37 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों के आगे थाईलैंड टीम तास की पत्तों की तरह ढेर हो गई. थाईलैंड की ओर से कोंचरोएनकाई को छोड़ कोई भी बल्लेबाज 10 का आकड़ां भी नहीं छू सकी. वहीं भारत के लिए स्नेह राणा ने 3, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट और मेघना ने एक विकेट चटकाये.

7:50 PM. 10 Oct 22 2:20 PM. 10 Oct

थाईलैंड का 8वां विकेट गिरा

थाईलैंड की टीम भारत महिला गेंदबाजों को खेलने में नाकाम दिख रही है. लगातार गिरते जा रहे विकेट से उबर नहीं सकी है और 28 रन के स्कोर पर 8वां विकेट भी गंवा दिया है. भारत के लिए स्नेह राणा 3, राजेश्वरी गायकवाड़ 2 और दीप्ति शर्मा 1 विकेट चटका चुकी है. जबकि थाईलैंड की दो बल्लेबाज रन आउट हुई.

7:50 PM. 10 Oct 22 2:20 PM. 10 Oct

लगातार गिर रहे थाईलैंड के विकेट

भारतीय गेंदबाजों के आगे थाईलैंड महिला की एक भी बल्लेबाज टीक नहीं सकी है. थाईलैंड महिला टीम सिर्फ 24 रन के स्कोर पर 7 विकेट खो चुकी है.

मुख्य बातें

Ind W vs Thai W: बांग्लादेश में जारी महिला टी20 एशिया कप में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला थाईलैंड के साथ हुआ, जिसमें भारत ने आसानी से थाई टीम को नौ विकेट से हरा दिया. सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम मात्र 37 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >