IND W vs SA W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला रविवार (21 जून) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. अब साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 159 रन बनाने होंगे. वहीं भारतीय महिला टीम की नजरें जीत की हैट्रिक पूरा करने पर भी होगी.
मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की. मंधाना 17 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर चलते बनी. यास्तिका भाटिया 15, जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर आउट हो गई.
हरमनप्रीत और दीप्ति ने संभाली पारी
यहां से हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की. हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं दीप्ति शर्मा 15 रन बनाकर चलते बनी. अंत में ऋचा घोष ने 15 रन की पारी खेलकर टीम को 158 तक पहुंचाया. साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान काप ने 2, इस्माइल ने 2, म्लाबा ने 1, खाका ने 1 और डी क्लर्क ने 1 विकेट चटकाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत.
साउथ अफ्रीका महिला: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजान काप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.
टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती है क्योंकि पिच अच्छी नजर आ रही है और वह बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी यात्रा इतनी लंबी होगी, लेकिन ईश्वर की कृपा रही है. भारतीय कप्तान ने टीम में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रेयंका पाटिल की जगह प्रेमा रावत को मौका दिया गया है, जबकि क्रांति गौड़ को आराम दिया गया है और उनकी जगह अरुंधति रेड्डी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.
IND W vs SA W: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
