IND W vs SA W: हरमनप्रीत की 200वें मैच में फीकी पड़ी खुशी, साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम की जीत की लय टूट गई. मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि हरमनप्रीत कौर के 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी.

IND W vs SA W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम की जीत की लय टूट गई. मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. वहीं हरमनप्रीत कौर के ऐतिहासिक 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और लगातार तीसरी जीत का सपना भी अधूरा रह गया.

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की. मंधाना 17 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर चलते बनी. यास्तिका भाटिया 15, जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर आउट हो गई.

हरमनप्रीत और दीप्ति ने संभाली पारी

यहां से हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की. हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं दीप्ति शर्मा 15 रन बनाकर चलते बनी. अंत में ऋचा घोष ने 15 रन की पारी खेलकर टीम को 158 तक पहुंचाया. साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान काप ने 2, इस्माइल ने 2, म्लाबा ने 1, खाका ने 1 और डी क्लर्क ने 1 विकेट चटकाए.

159 रन का लक्ष्य हुआ हासिल

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम को बीच में कुछ झटके भी लगे. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 20 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि एनेरी डर्कसेन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं.

मारिजान काप की मैच विनिंग पारी

इसके बाद ताजमिन ब्रिट्स ने जिम्मेदारी संभालते हुए 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हालांकि असली मैच विनिंग प्रदर्शन मारिजान काप ने किया, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 81 रन बनाए. काप ने अंत तक क्रीज पर टिककर भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

अंत में क्लो ट्रायॉन ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया. काप और ट्रायॉन ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से शानदार जीत दिला दी और भारत की जीत की हैट्रिक पर ब्रेक लगा दिया. भारत के लिए श्री चरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट चटकाए.

भारत की हैट्रिक पर लगा ब्रेक

इस हार के बावजूद भारत टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति में बना हुआ है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली यह शिकस्त टीम के लिए चेतावनी भी है. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है.

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >