IND W vs SA W: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत की तलाश में होगी. आइए जानते हैं यह मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देखा जा सकता है.

IND W vs SA W, Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला रविवार (21 जून) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने अपने पहले दो मुकाबलों में पाकिस्तान को 64 रन और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था.

वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं…

कब खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच?

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच यह मुकाबला रविवार, 21 जून को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच यह मुकाबला इंग्लैंड के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

कितने बजे से खेला जाएगा यह मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

टीवी पर कहां देखें LIVE मैच?

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. हिंदी और इंग्लिश के लिए स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर इस मुकाबले को देख सकते हैं.

फ्री में कैसे देखें यह मुकाबला?

अगर आप भारत और साउथ अफ्रीका के इस मुकाबले का मुफ्त में आनंद लेना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

मोबाइल पर कैसे देखें LIVE Streaming?

मोबाइल और टैबलेट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. कुछ टेलीकॉम प्लान्स के साथ यूजर्स को स्ट्रीमिंग एक्सेस भी मिल सकता है.

ऐसी है दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत.

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: सुने लुस, लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेरी डर्कसन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कप्प, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तजमिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा भी रह गए पीछे, एलिस पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास; दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >