भारतीय टीम ने बनाए 144 रन, इंग्लैंड ने 116 रन ही बनाकर जीता मैच, सीरीज में हुई बराबरी

IND W vs ENG W 2nd ODI: पहले वनडे में हार के बाद इंग्लैंड महिला टीम ने दूसरे वनडे में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. बारिश के कारण मुकाबला 29 ओवर का हुआ, जिसमें भारत ने 143/8 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को संशोधित लक्ष्य 24 ओवर में 115 रन मिला. एमी जोन्स की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने लक्ष्य 21 ओवर में ही हासिल कर लिया.

IND W vs ENG W 2nd ODI: पहले वनडे में निराशाजनक हार के बाद इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी की और लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. यह इंग्लैंड की एकदम सधी हुई और नियंत्रण में रहने वाली प्रदर्शन रही, जिसमें उन्होंने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी. बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और दोनों टीमों के लिए ओवर घटाकर 29-29 कर दिए गए. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की शुरुआत धीमी रही और नम पिच पर बल्लेबाज़ों को काफी संघर्ष करना पड़ा. भारत ने निर्धारित 29 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन बनाए. बारिश एक बार फिर आई और इंग्लैंड के लिए लक्ष्य घटाकर 24 ओवर में 115 रन कर दिया गया. इंग्लैंड ने यह संशोधित लक्ष्य महज 21 ओवर में ही हासिल कर लिया और 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. 

लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में काफी विलंब हुआ और इसे 29-29 ओवर का कर दिया गया था. इंग्लैंड ने बादलों की आंख मिचौली के बीच टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 30) की संयमित बल्लेबाजी से भारतीय महिला टीम ने तीन मैच की सीरीज में बारिश से प्रभावित 29 ओवर के दूसरे वनडे में आठ विकेट पर 143 रन बनाये. 

भारत की पारी ढह गई

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंदबाज एम अर्लॉट (26 रन पर दो विकेट) ने पारी के दूसरे ही ओवर में प्रतिका रावल (तीन) को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया. इसके बाद मंधाना और हरलीन देओल (16) ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करने की कोशिश की. इस साझेदारी को 10वें ओवर में सोफी एकलेस्टोन ने तोड़ा. उन्होंने 27 रन पर तीन विकेट लिये. इस साझेदारी के टूटने के बाद हालांकि विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. 

मंधाना ने संभाला एक छोर

हालांकि मंधाना एक छोर पर डटी रही लेकिन दूसरे छोर से एक्लेस्टोन ने हरलीन के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत (7) को भी चलता किया. जेमिमा रोड्रिग्स (3) और रिचा घोष (2) भी जल्दी पवेलियन लौट गयी. जिससे भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 46 रन से पांच विकेट पर 72 रन हो गया. टीम के रनों का शतक पूरा होने से पहले मंधाना को लिन्से स्मिथ (28 रन पर दो विकेट) ने पवेलियन की राह दिखायी. उन्होंने 51 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये. दीप्ति ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और 34 गेंद में दो चौके जड़ित नाबाद पारी से टीम के स्कोर को 140 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने इस दौरान अरुंधति रेड्डी (14) के साथ सातवें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की.

इंग्लैंड ने आसानी से जीता मैच

शुरुआत में इंग्लैंड को 29 ओवर में 144 रन का लक्ष्य प्राप्त करना था, लेकिन फिर से बारिश होने के कारण लक्ष्य को संशोधित कर 24 ओवर में 115 रन कर दिया गया, तब 18.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था. इंग्लैंड को एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 54 रनों की साझेदारी की. ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे, लेकिन उन्हें स्नेह राणा ने आउट कर दिया. कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट ने भी उपयोगी 21 रन जोड़े, लेकिन उन्हें भारत की क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया. भारत के लिए सिर्फ राणा और गौड़ ही विकेट निकालने में सफल रहीं, बाकी गेंदबाज कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सकीं. अंत में ओपनर एमी जोन्स 46 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि सोफिया डंकली ने 9 गेंद पर 9 रन बनाकर उनका साथ दिया. घरेलू टीम ने अंततः संशोधित लक्ष्य को 21 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया.

तीसरे मुकाबले में होगी निर्णायक जंग

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ न सिर्फ सीरीज बराबर की, बल्कि 22 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल कर ली है. अब जब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी.

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला, WCL आयोजकों ने इस वजह से रद्द किया मैच

BCCI का अगला अध्यक्ष कौन होगा? 70 साल के रोजर बिन्नी होंगे रिटायर, जल्द बदलाव संभव!

Record: 17 साल के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास,हैट्रिक से धमाका कर लिया फाइव-फर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >