IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 1: पहले दिन भारत का स्कोर 318 र��, जायसवाल दोहरे शतक की ओर

IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 1: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत का स्कोर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 318 रन है. यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल हैं.

IND vs WI Highlights, 2nd Test Day 1: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज (10 अक्टूबर) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए. यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दूसरे छोर पर खुद कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं. इससे पहले साई सुदर्शन ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाई. इस मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. किंग और जोहान लेने की जगह टेविम इमलाच आए हैं और एंडरसन फिलिप को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.

भारत की XI- शुभमन गिल (कप्तान), केेएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की XI- रोस्टन चेज (कप्तान), जॉन कैंपबेल, टेगनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, शाई होप, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >