IND vs SA: विराट कोहली अपने जन्मदिन पर खेले मैच कभी नहीं हारे, भारत की जीत का बन रहा अच्छा संयोग

विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं. आज के मैच में भी उनकी नजर वनडे में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर है. सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक जमाए हैं, जबकि कोहली अबतक 48 शतक जमा चुके हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के 37वां मैच इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. टॉप की दोनों टीमों के बीच आज के मुकाबले को सेमीफाइनल जैसा माना जा रहा है. आज का मैच एक और मायने में खास है.

विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं. आज के मैच में भी उनकी नजर वनडे में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर है. सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक जमाए हैं, जबकि कोहली अबतक 48 शतक जमा चुके हैं. कोहली और भारतीय टीम के लिए आज अच्छा संयोग बन रहा है. क्योंकि कोहली जब भी अपने बर्थडे पर मैच खेले हैं, उसमें भारत को जीत मिली है.

8 साल पहले कोहली ने अपने बर्थडे पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था मैच

8 साल पहले विराट कोहली अपने बर्थडे के दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. 5 नवंबर से 9 नवंबर 2015 तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था. जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हरा दिया था. उस मैच में कोहली पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. जबकि दूसरी पारी में 29 रनों की पारी खेली थी. कोहली उस समय अपना 27वां जन्मदिन मना रहे थे. मैच मोहाली में खेला गया था.

Also Read: विराट कोहली : क्रिकेट से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट से होती है कमाई! इतनी है रन मशीन की प्रॉपर्टी

33वें जन्मदिन में कोहली ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था मैच, भारत ने दर्ज की थी जीत

विराट कोहली ने अपना 33वां जन्मदिन स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. जिसमें भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया था. हालांकि उस मैच में भी विराट कोहली कुछ खास रन नहीं बना पाए थे. कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये थे और नाबाद दो रनों की पारी खेली थी. यह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला था.

30वें जन्मदिन में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था मैच, भारत ने जीता था मैच

विराट कोहली जब अपना 30वां जन्मदिन मना रहे थे, उस समय वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेल रहे थे. हालांकि मैच 5 नवंबर को नहीं, बल्कि 25 नवंबर को खेला गया था. उस मैच में कोहली ने 41 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली थी. उस मैच को भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से जीत लिया था.

2023 वर्ल्ड कप में चल रहा विराट कोहली का बल्ला

2023 वर्ल्ड कप में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली के बल्ले से अबतक एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली इस समय तीसरे स्थान पर हैं. 8 मैचों की 8 पारियों में कोहली ने अबतक 479 रन बना लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >