IND vs SA: सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने ऐसे मनाया जश्न, बॉलीवुड गाने पर जमकर किया डांस, देखें वीडियो

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेल गए वनडे मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में दलेर मेहंद के फैमस सॉन्ग ‘बोलो ता रा रा रा’ पर डांस कर जश्न मनाया.

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की. मंगलवार को दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को महज 99 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद जवाब में 3 विकेट खोकर महज 20.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी जीत के साथ भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमाया. वहीं सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस करते हुए जश्न मनाया.

ड्रेसिंग रूम में जमकर किया डांस

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया. पूरी टीम ने दलेर मेहंद के फैमस सॉन्ग ‘बोलो ता रा रा रा’ पर डांस किया. सभी खिलाड़ी इस दौरान एक जैसी स्टेप थिरकते नजर आए. कप्तान शिखर धवन ने इस मौज-मस्ती और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में धवन सबको स्टेप सिखाते नजर आ रहे हैं. यह सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Also Read: BCCI President: ‘सौरव गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है बीजेपी’, तृणमूल कांग्रेस ने लगाया आरोप
भारतीय टीम ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गंवा दिया था. लखनऊ में भारतीय टीम को 9 रन से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और रांची में हुए वनडे मैच को 7 विकेट से जीतने के बाद दिल्ली का मुकाबला भी 7 विकेट से जीत लिया. रांची में जहां बल्लेबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया था. वहीं दिल्ली में गेंदबाजों ने विरोधी टीम पर कहर बरपाया. इस मैच में भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाये. वहीं बल्लेबाजों में शुभमन गिल ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >