IND vs SA 1st ODI Highlights: रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हारा, दक्षिण अफ्रीका ने बनायी सीरीज में बढ़त
IND vs SA 1st ODI Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. एक रोमांचक मैच में भारत को नौ रनों से हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा. संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की. बारिश की वजह से मैच को 40 ओवर तक सीमित कर दिया गया था. टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये. जवाब में भारत की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 240 रन ही बना सकी. संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा.
IND vs SA 1st ODI Highlights: रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हारा, दक्षिण अफ्रीका ने बनायी सीरीज में बढ़त
Live Updates
4:33 AM. 7 Oct 2211:03 PM. 6 Oct
रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हारा भारत
दक्षिण अफ्रीका ने गुरूवार को यहां बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय मुकाबले में भारत को नौ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी. संजू सैमसन ने 63 गेंद पर नाबाद 86 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ा. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही.
4:33 AM. 7 Oct 2211:03 PM. 6 Oct
टीम इंडिया को सातवां झटका, कुलदीप यादव आउट
भारत को सातवां झटका लगा है. कुलदीप यादव बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. एनगिडी की गेंद पर कप्तान टेम्बा बावुमा ने उनका कैच पकड़ा. उनकी जगह बल्लेबाजी करने अवेश खान क्रीज पर आये हैं.
4:33 AM. 7 Oct 2211:03 PM. 6 Oct
शार्दुल ठाकुर आउट, भारत को छठा झटका
शार्दुल ठाकुर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को छठा झटका लगा है. शार्दुल ने 31 गेंद पर 33 रनोंं की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कुलदीप यादव क्रीज पर आये हैं. भारत को जीत के लिए 15 गेंद पर 39 रन की जरूरत है.
4:33 AM. 7 Oct 2211:03 PM. 6 Oct
संजू सैमसन ने भी जड़ा अर्धशतक
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. सैमसन 53 गेंद पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और दो छक्के जड़े हैं. शार्दुल ठाकुर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.
4:33 AM. 7 Oct 2211:03 PM. 6 Oct
श्रेयस अय्यर आउट, भारत को पांचवां झटका
श्रेयस अय्यर के रूप में टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने उनका कैच लपका. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 67 रनों की साझेदारी की.
4:33 AM. 7 Oct 2211:03 PM. 6 Oct
श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. जब टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी तब अय्यर और संजू सैमसन ने एक बड़ी साझेदारी दी. अय्यर ने 33 गेंद पर आठ चौके की मदद से 50 रन पूरे किये. दूसरी छोपर सैमसन संभलकर खेल रहे हैं.
मुख्य बातें