IND vs SA: विराट कोहली ने किया ऐसा कमाल जिससे धोनी-सचिन भी रह गये पीछे, फिर भी 71वें शतक का बढ़ा इंतजार

India vs South Africa 3rd Test: विराट कोहली ने केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया, भारतीय कप्तान की ये पारी कई मायनों में खास है.

India vs South Africa 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन भारत की टीम पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट हो गई. कप्तान विराट कोहली ने 201 बॉल पर सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली. उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए. टीम इंडिया के जब एक एक करके विकेट गिरते जा रहे थे तो विराट ने एक छोर अपने पास संभाले रखा. भारतीय कप्तान के धैर्य के साथ बल्लेबाजी का ही कमाल था कि टीम का स्कोर 200 को पार पहुंच सका.

केपटाउन की जिस पिच पर बल्लेबाजों को डिफेंड करने में दिक्कत आ रही थी वहां भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा. खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने तीसरे टेस्ट में गजब का संयम दिखाया और अपने 28वें टेस्ट अर्धशतक तक पहुंचे. विराट कोहली ने 158 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा. विराट को बल्लेबाजी करता देख ऐसा लग रहा था कि जिस शतक का इंतजार हो रहा था वह आज आने वाला है पर ऐसा हो ना सका. कोहली 79 रन के स्कोर पर आउट हो गये.

Also Read: India vs South Africa 3rd Test: भारत की पहली पारी 223 पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 17 रन
बड़ा 71वें शतक का इंतजार 

विराट कोहली के पीछे पिछले दो साल से शतक का भूत पड़ा हुआ है. वे इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक नहीं लगा पा रहे हैं. इस दौरान कुछ ऐसे भी मौके हैं, जब कोहली नर्वस-90 का शिकार भी हुए हैं. विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक नवंबर 2019 में लगाया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली 70 शतक लगातार तीसरे नंबर पर काबिज हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक शतक दूर हैं. पोंटिंग के इंटरनेश्नल क्रिकेट में 71 शतक हैं वहीं सचिन तेंदलकर के 100 शतक हैं.

विराट का रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान साउथ अफ्रीका में तीसरी बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली. उनसे पहले कोई भारतीय कप्तान ये कारनामा नहीं कर पाया है. धोनी, अजहरुद्दीन, केएल राहुल, सचिन तेंदुलकर ने बतौर टेस्ट कप्तान साउथ अफ्रीका में 1 बार ही 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >