ICC ने ढूंढ निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान तनाव में भी हो सकेगा वर्ल्डकप, ऐसा बनेगा प्लान

IND vs PAK in ICC Events: भारत और श्रीलंका 2026 टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण मुकाबलों पर संशय बना हुआ है. एशिया कप से भारत हट सकता है, लेकिन ICC इवेंट्स में ऐसा करना कठिन होने के चलते एक वैकल्पिक योजना पर विचार हो रहा है.

IND vs PAK in ICC Events: भारत और श्रीलंका 2026 में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे. भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण इसका असर खेलों पर भी पड़ने की संभावना है. अगस्त से होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान से खेलना अभी तय नहीं हो पाया है. हालांकि एशिया कप में भारत के लिए हटना संभव हो सकता है, लेकिन आईसीसी इवेंट्स मे ऐसा कर पाना मुश्किल हो सकता है. इसलिए आईसीसी इसके लिए एक प्लान पर काम कर सकता है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किए जाने की संभावना बेहद कम है. भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट भविष्य पर चर्चा इस साल 17 से 20 जुलाई के बीच सिंगापुर में होने वाली आईसीसी की वार्षिक बैठक में की जाएगी. भारत और पाकिस्तान केवल मल्टी टीम टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आते हैं. अब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के चलते इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इसकी शुरुआत अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से हो सकती है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “यह मुद्दा वार्षिक बैठक में निश्चित तौर पर उठेगा. भले ही भारत और पाकिस्तान का नॉकआउट में आमना-सामना न होने की संभावना कम है, लेकिन ग्रुप स्टेज में उन्हें अलग-अलग ग्रुप में रखना एक संभावित विकल्प हो सकता है.” पिछले दशक में यह लगभग तय माना जाता था कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प ने इस पर असर डाला है.

यह किसी से छिपा नहीं है कि बीसीसीआई का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी प्रभाव है और वर्तमान में आईसीसी के अध्यक्ष भी जय शाह हैं. शाह इस बार आईसीसी चेयरमैन के तौर पर पहली बार वार्षिक बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने दिसंबर में यह पदभार संभाला था. इस साल की शुरुआत में भारत द्वारा जीते गए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पीसीबी, बीसीसीआई और आईसीसी ने भारत-पाक मुकाबलों के लिए 2027 तक एक हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी. यह देखना बाकी है कि क्या दोनों टीमें इस साल के अंत में भारत में होने वाले 2025 महिला वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी या नहीं.

बीसीसीआई का इस मसले पर रुख साफ है. वह भारत सरकार की नीति का पालन करता है और पहलगाम में धार्मिक आधार पर 26 पर्यटकों की हत्या के बाद यह रुख बदलने की संभावना नहीं है. आईसीसी फिलहाल भारत को नाराज करने का इच्छुक नहीं है, ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि भारत-पाकिस्तान को अलग ग्रुप में ही रखा जाए. 

IPL 2025 प्लेऑफ से पहले RCB को मिली दोहरी खुशी, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से आ रहे दो खिलाड़ी

IND vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ एक-दो नहीं पूरी 5 इंडियन टीम करेंगी घमासान, देखें दौरे का पूरा ब्यौरा

भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, पाकिस्तान को लगा एक और झटका, अब PSL 2025 में नहीं मिल पाएगी ये सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >