भारत-पाक मैच, कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! जानें मौसम का हाल

IND vs PAK Weather Forecast: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मैच पर बारिश का साया है. कोलंबो में रविवार शाम को बारिश की संभावना है. अगर मैच धुल जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. फिलहाल दोनों टीमें ग्रुप ए में 2-2 जीत के साथ टॉप पर हैं.

IND vs PAK Weather Forecast: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबला रविवार को खेला जाना है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, उसमें मौसम विलेन बन सकता है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश की संभावना भी है. मैच शाम 7 बजे शुरू होना है, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. लेकिन टॉस से ठीक पहले मौसम खराब हो सकता है.

मैच के समय कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, रविवार को कोलंबो में 100 प्रतिशत बादल छाए रहने की उम्मीद है. मैच शुरू होने से एक घंटे पहले यानी शाम 6 बजे बारिश की संभावना 49 प्रतिशत है. हालांकि, मैच के समय यानी शाम 7 बजे बारिश की आशंका घटकर 9 प्रतिशत हो सकती है, लेकिन बादल पूरी तरह छाए रहेंगे. यह स्थिति रात 11 बजे तक बनी रहने का अनुमान है. ऐसे में अगर बारिश होती है तो मैच में खलल पड़ना तय माना जा रहा है.

रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा

ग्रुप स्टेज के इस मैच के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाता है और मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा. इसका असर प्वाइंट्स टेबल पर भी देखने को मिल सकता है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे, लेकिन कुदरत का खेल कुछ और ही इशारा कर रहा है.

अंक तालिका में भारत टॉप पर

टूर्नामेंट में अब तक भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को मात दी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में 4 अंकों और +3.050 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है. वहीं, पाकिस्तान भी 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.932 है.

ईशान किशन ने क्या कहा

इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच सभी के लिए खास होता है. हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं. जब हम वहां पहुंचेंगे और विकेट देखेंगे, तब अंदाजा लगेगा कि कैसा मैच होने वाला है और कितना स्कोर अच्छा रहेगा. हम उसी हिसाब से अपना खेल दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें-

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले निकला सांप, कोलंबो स्टेडियम में हड़कंप

विश्वकप के बीच वाइफ के साथ ऑटो में बैठ के कहां निकल गया ये क्रिकेटर

मेरा मैन ऑफ द मैच खा गया तू, मैच के बाद हार्दिक को ये क्या बोल गए ईशान?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >