भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर प्रेमानंद महाराज ने की भविष्यवाणी, किसका पलड़ा रहेगा भारी?

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कई भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं. महाकुंभ में प्रसिद्ध हुए आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि पाकिस्तान इस मुकाबले में भारत को मात देगा. अब इसी कड़ी में संत प्रेमानंद महाराज ने भी अपनी राय दी है

IND vs PAK: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अपने चरम पर है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हराकर पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. अब टीम इंडिया का अगला बड़ा मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने वाला है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भविष्यवाणियों का दौर जारी

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कई भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं. महाकुंभ में प्रसिद्ध हुए आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि पाकिस्तान इस मुकाबले में भारत को मात देगा. अब इसी कड़ी में संत प्रेमानंद महाराज ने भी अपनी राय दी है.

संत ने पूछा – क्या करने से मिलेगी जीत?

संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे एक श्रद्धालु ने उनसे सवाल किया कि भारतीय टीम पाकिस्तान को कैसे हरा सकती है? उन्होंने बताया कि रविवार को खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में हवन और पूजा-पाठ किए जा रहे हैं. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर भारत यह मुकाबला हार जाता है, तो इससे न केवल क्रिकेट प्रेमियों में निराशा बढ़ेगी, बल्कि कई लोगों की आस्था भी प्रभावित हो सकती है.

संत प्रेमानंद महाराज ने बताया टीम इंडिया को सफलता का मंत्र

संत प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल का जवाब मुस्कुराते हुए दिया और कहा –”इस तरह के मामलों में अभ्यास की महत्ता सबसे ज्यादा होती है. क्रिकेट जैसे खेल में भक्ति का उपयोग करके उपहास का कारण नहीं बनाना चाहिए. अगर अभ्यास महत्वपूर्ण नहीं होता, तो स्वयं भगवान ने इसके महत्व को नहीं बताया होता.”

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शक्तिकांत दास, अब पीएम मोदी के साथ करेंगे काम

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >