भाारत-पाक भिड़ंत से पहले पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में आंसुओं का सैलाब, फूट-फूट कर रोया यह बल्लेबाज

IND vs PAK: पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसी मैच में उसके स्टार ओपनर फखर जमान भी चोटिल होकर बाहर हो गए. पाकिस्तान को इससे दोहरा झटका लगा है.

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर रही पाकिस्तान मेजबान पाकिस्तान टीम की अभियान की शुरुआत बेहद खराब रही. 19 फरवरी कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में उन्हें न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच में हार के साथ-साथ उन्हे एक और झटका मिला उनके स्टार ओपनर फखर जमान को भी चोट लग गई. जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट को अलविदा कहना पड़ा. फखर मैच में फील्डिंग करते हुए मैच की दूसरी ही गेंद पर चोटिल हो गए और न्यूजीलैंड की लगभग पूरी पारी के दौरान मैदान से बाहर बैठे रहे. इस मैच में उनसे ओपनिंग नहीं कराई गई और उन्हे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. 

फूट फूट कर रोए फखर जमान 

जमान जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्हे बहुत ज्यादा संघर्ष करते देखा गया वह स्ट्राइक भी रोटेट नहीं कर पा रहे थे. वह 41 गेंदों में सिर्फ 24 रन ही बना पाए. आउट होने के बाद मैदान से बाहर निकलते समय उन्हे लड़खड़ा कर चलना पड़ रहा था. सलामी बल्लेबाज अपने ड्रेसिंग रूम पहुँच टूट कर रोने लगे. जिसे देख पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने उनका हौसला बांधने की कोशिश की. लेकिन उनका दिल टूट कर बिखर चुका था, अपने सिर पर हाथ रखकर वे रोते दिखे. उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना अब लगभग नामुमकिन हो गया है.  इस घटना का वीडियो आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और अब यह क्लिप वायरल हो रहा है. 

पीसीबी ने की चोटिल होने की पुष्टि 

पीसीबी ने पुष्टि करते हुए कहा की है कि जमान को सीन में खिंचाव की समस्या हुई है. अब वह टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे. इस घटना के बाद पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है, एक बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर लगा है. PCB ने उनके स्थान पर इमाम उल हक को शामिल करने की घोषणा की है.

भारत से होगी अगली भिड़ंत

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद अब वह भारत से अपने अगले मैच में भिड़ेगी.  23 फरवरी को पाकिस्तान अपने दूसरे लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से खेलेगा. यह दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा, जिसके लिए पाकिस्तानी टीम पहुंच चुकी है. मेजबान टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो के बराबर होगा. अगर पाकिस्तान टीम यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही तभी वे सेमीफाइनल का सपना देखे पाएंगे. अगर वह यह मैच हार जाते हैं, तो उनके लिए यह असंभव होगा, कि वे सेमीफाइनल तक पहुंच पाएं. 

यह भी पढ़ें: भारत बांग्लादेश मैच में चैंपियंस ट्रॉफी लोगो से पाकिस्तान का नाम ही गायब, सुलग उठे पड़ोसी

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को मिली सजा! बीसीसीआई ने इसे चुन लिया बेस्ट फील्डर, पहना दिया मेडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >