‘डेलुलु ही सोलुलु है’, मोहम्मद रिजवान की गलतफहमी पर आकाश चोपड़ा का जवाब, समझ भी आएगा!

IND vs PAK: पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर अब समाप्त हो चुका है. न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की हार के बाद अब यह आधिकारिका हो गया है. लेकिन इससे पहले भारत के खिलाफ उसकी हार ने ज्यादा दर्द दिया. मोहम्मद रिजवान ने दुबई में हार के बाद ऐसा बयान दिया, जिस पर आकाश चोपड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा, डेलुलु ही सुलुलु है. Aakash Chopra comment on Mohammad Rizwan.

IND vs PAK: पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर अब समाप्त हो गया है. कल 24 फरवरी को लाहौर में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट से जीतकर उसकी रही सही उम्मीदें भी समाप्त कर दीं. लेकिन पाकिस्तान की सबसे करारी हार भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में आई, जब भारत ने उसे 6 विकेट से हराया. इस बुरी हार के बाद पाकिस्तानी टीम के ऊपर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. इसी तरह की प्रतिक्रिया आकाश चोपड़ा ने दी उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तुलना सलमान अली आगा और खुशदिल शाह से की थी. Champions Trophy 2025 

23 फरवरी, रविवार को भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि भारतीय टीम में कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर हैं, जबकि जडेजा और अक्षर ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं. अक्षर ने टूर्नामेंट में अब तक 3 विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ 2 रन आउट किए, जबकि जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया. जब पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी की कमी पर सवाल किया गया, तो रिजवान ने आगा और खुशदिल को जडेजा और अक्षर के समान बताया. रिजवान ने कहा था, “अगर आप भारतीय टीम को देखें तो उनके पास कुलदीप एक मुख्य स्पिनर हैं. जडेजा एक ऑलराउंडर हैं, अक्षर पटेल एक ऑलराउंडर हैं. हमारे पास भी सलमान अली आगा हैं – उन्होंने अन्य देशों में भी अच्छी गेंदबाजी की है और खुशदिल शाह भी, उन्होंने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है.” Aakash Chopra comment on Mohammad Rizwan.

आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया

चोपड़ा ने रिजवान की इस तुलना पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि पाकिस्तान का मीम गेम और क्रिकेट कंटेंट हमेशा टॉप-क्लास रहता है, भले ही भारत के खिलाफ उनके मुकाबले एकतरफा हों. पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को लगता ​है कि सलमान आगा और खुशदिल शाह जडेजा और अक्षर की तरह ही गेंदबाजी के मामले में भी बेहतरीन हैं. आप ऐसी बातें नहीं बना सकते. #डेलुलु ही एकमात्र सुलुलु है (Delulu is only Solulu). ” 

अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो आगा ने चैंपियंस ट्रॉफी में कोई विकेट नहीं लिया है, जबकि खुशदिल ने 2 मैचों में 1 विकेट लिया है और 83 रन लुटाए हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 107 रन बनाए हैं और पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आकाश चोपड़ान ने आगे कहा, “कृपया ऐसे ही बने रहें, पाकिस्तान. भले ही मैच एकतरफा हो… हार के बाद पाकिस्तान का मीम गेम और क्रिकेट कंटेंट बेहतरीन है.” 

डेलुलु ही एकमात्र सुलुलु है, क्या है इसका अर्थ

अगर बात करें “Delulu is only solulu” एक Gen-Z स्लैंग है, जिसका अर्थ है “भ्रम में रहना ही समाधान है”. यह उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी कल्पानाएं अवास्तविक होती हैं या जो अपनी प्रेम जीवन को लेकर भ्रमित रहते हैं. “Delulu” शब्द “Delusional” (भ्रम) का संक्षिप्त रूप है और इसकी उत्पत्ति 2014 में K-pop फैन कम्युनिटी से हुई थी, जहाँ इसे उन प्रशंसकों के लिए प्रयोग किया जाता था जो सेलेब्रिटीज को लेकर अत्यधिक जुनूनी होते हैं और उनसे मिलने की उम्मीद रखते हैं. वहीं, “Solulu” शब्द “Solution” (समाधान) का अनौपचारिक रूप है.

यह कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रतीक बन चुका है. पाकिस्तान के लिए यह एकदम फिट बैठता है. क्योंकि पाकिस्तान में 29 साल बाद आईसीसी का कोई टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है. लेकिन उसकी टीम मात्र 5 दिन में ही बाहर हो गई है. इसके बाद उसके बाद भारी भरकम पैसा खर्च करने के बाद उसकी भरपाई करना भी मुश्किल हो सकता है. वैसे भी वनडे क्रिकेट अपने अस्तित्व से लड़ रहा है. इस फॉर्मेट का सबसे कांटेदार मुकाबला भारत-पाकिस्तान हो चुका है और भारत पाकिस्तान में खेल भी नहीं रहा है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए प्रायोजकों को मुनाफा दिलाना पाना भी मुश्किल हो सकता है. 

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:-

‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते

झारखंड के बिदू-चांदान की प्रेम कहानी ने संताली समाज को दी ओलचिकी लिपि, अब होती है पूजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >