IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग XI और फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर पहले जितना कूटनीतिक तनाव नहीं है, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों में रोमांच चरम पर है. पिछले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (2017) में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था और इस बार वे उसी जीत से प्रेरणा लेंगे. जबकि भारत अपना यही बदला पूरा करने उतरेगा. इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. आइये जानते हैं दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन कैसा हो सकता है और इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, कब और कहां फ्री में मैच देख पाएंगे. IND vs PAK Probable Playing XI and Live Streaming Details.

IND vs PAK Probable Playing XI: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी हैं. यह हाई-वोल्टेज मैच आज रविवार, 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत, जहां सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगा, वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट में बने रहने के लिए संघर्ष करेगा. भारत, बांग्लादेश पर छह विकेट से शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरा है. जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड से 60 रनों की करारी हार के बाद वापसी के लिए प्रतिबद्ध होगा. IND vs PAK Live Streaming Details.

हालांकि इस मुकाबले को लेकर पहले जितना कूटनीतिक तनाव नहीं है, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों में रोमांच चरम पर है. पिछले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (2017) में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था और इस बार वे उसी जीत से प्रेरणा लेंगे. जबकि भारत अपना यही बदला पूरा करने उतरेगा. इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. जहां भारत अपना सेमीफाइनल की संभावना को पूरा कर सकता है, वहीं पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. तो आइये जानते इस महामुकाबले के लिए भारतीय और पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.  

Champions Trophy IND vs PAK: संभावित प्लेइंग 11

भारत 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि ऋषभ पंत बुखार के कारण ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हो सके, इसलिए उनके खेलने की संभावना नहीं है. वहीं टीम प्रबंधन बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकता है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कुलदीप यादव की जगह मौका मिल सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में 10 ओवर में 43 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था. चक्रवर्ती की रहस्यमयी स्पिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.

दूसरी ओर बल्लेबाजी में उम्मीदें शुभमन गिल पर रहेंगी, जिन्होंने पिछले दो वनडे में शतक लगाए हैं. कप्तान रोहित शर्मा (पाकिस्तान के खिलाफ 873 रन) और विराट कोहली (678 रन) भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, जिन्होंने पहले मैच में 5 विकेट झटके थे, फिर से टीम के प्रमुख हथियार होंगे. हर्षित राणा, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लिए थे, अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं.

वहीं पाकिस्तान की टीम की बात करें तो में इमाम-उल-हक के फखर जमान की जगह लेने की संभावना है, जबकि बाकी टीम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. टीम में अबरार अहमद स्पिनर के तौर पर शामिल हो सकते हैं. जबकि शाहीन शाह और हारिस रऊफ तेज गेंदबाजी की कमान संभालते नजर आएंगे. 

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

पाकिस्तान:

बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Champions Trophy IND vs PAK: मैच डिटेल्स

तारीख: 23 फरवरी 2025

स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

लाइव टॉस होगा: दोपहर 2:00 बजे 

मैच शुरू होगा: दोपहर 2:30 बजे 

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी को बताया भारत का अगला स्टार, क्रिकेट जगत में मची खलबली

Champions Trophy IND vs PAK: लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट:

टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 पर. 

लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar पर उपलब्ध होगी. आप यहां फ्री में मैच देख सकते हैं, इसके लिए किसी विशेष सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

Champions Trophy IND vs PAK: वनडे रिकॉर्ड

  • अब तक कुल मैच: 135
  • भारत की जीत: 57
  • पाकिस्तान की जीत: 73
  • कोई परिणाम नहीं: 5

चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड

  • कुल मुकाबले: 5
  • पाकिस्तान की जीत: 3
  • भारत की जीत: 2

India vs Pakistan: 5 की फैक्टर, जो भारत को पाकिस्तान से रखते हैं आगे, धूल चटाने को तैयार रोहित की सेना

IND vs PAK: इस भारतीय खिलाड़ी के लिए खास होगा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला, 10 साल बाद होगी वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >