IND vs PAK: ‘पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत डाल रहा डाका’, पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज का छलका दुख

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) को लेकर आमने सामने हैं. भारत टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने को लेकर अड़ा हुआ है, वहीं पाकिस्तान इससे साफ इनकार कर रहा है. इसको लेकर आईसीसी की मीटिंग कल 29 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं हो पाई. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी भड़ास निकाली है.

IND vs PAK: चैपियंस ट्रॉफी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. जहां भारत हाइब्रिड मॉडल पर मैच खेलना चाहता है, तो पाकिस्तान ने इसके लिए साफ मना कर दिया. यह मामला रुका नहीं था कि पाकिस्तान ने ट्रॉफी का टूर पीओके में कराने का फैसला कर लिया था, जिस पर बीसीसीआई ने आपत्ति जताई थी. खैर, पाकिस्तान ने आईसीसी के मना करने पर उसको टाल दिया. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थल को लेकर अब भी आम सहमति नहीं बन पाई है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बीसीसीआई पर तोहमत मढ़ दी है, कि वह पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी पर डाका डालने की भरपूर कोशिश कर रहा है. 

आईसीसी ने चैपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान या किसी अन्य देश में कराने के लिए कल 29 नवंबर को मीटिंग बुलाई थी, लेकिन यह मीटिंग ज्यादा देर नहीं चली और अगले दिन तक के लिए टाल दी गई. बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी बात शुरू करते ही आईसीसी पर तंज कसा, कहा भारत और पाकिस्तान अपनी बात कर रहे हैं और वह ताली बजा रहा है. आईसीसी की मीटिंग में कौन जीता- बीसीसीआई, पीसीबी, आईसीसी! आईसीसी की मीटिंग इतनी जल्दी कैसे खत्म हो गई. 

Champions trophy in taxila, pakistan. Image: pakistan cricket/x

चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 19 फरवरी से 9 मार्च तक होना है. लेकिन अभी तक मैचों के आयोजन स्थल को लेकर कोई पक्की खबर अब तक नहीं आई है. बासित अली ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि चैंपियंस ट्रॉफी द. अफ्रीका जाने वाली है. लेकिन पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं है. आपको बता दें कि पीसीबी ने आईसीसी के सभी टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी. 

Champions Trophy: आईसीसी की मीटिंग में नहीं निकला हल, अब इस तारीख को होगा फैसला

बीसीसीआई ने पाकिस्तान को एक कौम बना दिया है

बासित अली ने कहा कि क्या भारत और पाकिस्तान के बिना चैपियंस ट्रॉफी कभी हो सकती है? बासित ने कहा, “ब्रॉडकास्टर्स पैसा बनाना चाहते हैं. लेकिन इन दोनों टीमों के मैच के बिना यह कभी सफल नहीं हो सकती. अब पता चलेगा. बीसीसीआई ने पाकिस्तान को एक कौम (एक कर) बना दिया है. जो पीसीबी के खिलाफ थे, वे भी मोहसिन नकवी (पीसीबी चेयरमैन) के पीछे खड़े हो गए हैं. ये इंसाफ नहीं कि आप (बीसीसीआई) पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं.”

आईसीसी ने कल शुक्रवार, 29 नवंबर को ऑनलाइन मीटिंग बुलाई थी, लेकिन यह मीटिंग 15 मिनट से ज्यादा नहीं चली. भारत अपने निर्णय पर अड़ा हुआ है और अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है. वहीं पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के सख्त खिलाफ बना हुआ है. भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में इस बात पर निर्णय लेने के लिए बीसीसीआई को ही आधिकारिक संस्था बता दिया है. अब देखना है कि आगे होने वाली मीटिंग में क्या निर्णय होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >