India vs Oman Highlights, Asia Cup 2025: भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया, अब तक अजेय टीम इंडिया

India vs Oman, Asia Cup 2025 Highlights: शुक्रवार को भारत ने एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में ओमान को 21 रनों से हरा दिया है. हालांकि ओमान ने डटकर भारत का सामना किया और उसके दो बल्लेबाज अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. ओमान ने 188 रनों के जवाब में भारत के खिलाफ 4 विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए.

India vs Oman, Asia Cup 2025 Highlights: ओमान के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप चरण का मुकबला भारत ने 21 रनों से जीत लिया. ओमान ने भारत को कड़ी चुनौती दी, हालांकि भारत ने इस मैच को एक अभ्यास के तौर पर लिया था. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मध्यक्रम में हर खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया और संजू सैमसन ने क्रीज पर मिले समय का पूरा इस्तेमाल किया, जिससे भारत ने ओमान के खिलाफ आठ विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया. उप कप्तान शुभमन गिल के सस्ते में आउट होने के बाद सैमसन (45 गेंद में 56 रन) को शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन तीन चौके और तीन छक्के जड़ित पारी से सैमसन का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा. सैमसन ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाह फैसल की गेंद पर पहला छक्का लॉन्ग ऑन पर लगाया गया लेकिन ‘मैच टाइम’ की कमी साफ दिखाई दी क्योंकि उन्हें रन बनाने में दिक्कत हो रही थी. सातवें नंबर पर आए तिलक वर्मा (18 गेंद में 29 रन) ने भी स्कोर बढ़ाने में योगदान दिया. भारत के 188 रनों के जवाब में ओमान की टीम 4 विकेट पर 167 रन बनाने में कामयाब रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >