सस्पेंस खत्म, पता चल गया कैसी होगी फाइनल की पिच? जानिए किसको मिलेगा इसका फायदा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह महामुकाबला काली और लाल मिट्टी से बनी सेंटर पिच पर होगा. जानिए इस नई पिच का मिजाज कैसा होगा और बुमराह-अर्शदीप जैसे तेज बॉलर्स को इससे कितना फायदा मिलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमे खिताबी जंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस महा मुकाबले की पिच को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. इस लेख में जानिए कि फाइनल मैच के लिए पिच कैसी होगी और इसका दोनों टीमो पर क्या असर पड़ेगा.

काली और लाल मिट्टी से बनी सेंटर पिच 

जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच मोदी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा. यह पिच काली और लाल, दोनों तरह की मिट्टी को मिलाकर बनाई गई है. इस हाइब्रिड पिच पर मैच होने की सबसे ज्यादा संभावना है. हालांकि, शुक्रवार देर रात तक पिच पर औपचारिक तौर पर अंतिम मोहर नहीं लगी थी. लेकिन BCCI के CEO हेमांग अमीन और स्थानीय पिच क्यूरेटर ने एक खास पिच की बारीकी से जांच की थी, जिसे बाद में ढक दिया गया था.

नई पिच पर होगा फाइनल मुकाबला 

वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में सेंटर पिच पर अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है. यह मुकाबला 9 फरवरी को कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. उस शाम वाले मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर बनाया था और 53 रन से जीत दर्ज की थी. चुकी इस पिच पर ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं, इसलिए दोनों टीमो के लिए यह पिच एकदम नई होगी. घरेलू मैदान होने के कारण भारत को इस पिच की थोड़ी ज्यादा समझ जरूर है.

शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को मिलेगा अच्छा बाउंस 

लाल और काली मिट्टी से बनी यह पिच काफी सख्त और टिकाऊ होती है. इस पिच का मिजाज वानखेड़े स्टेडियम जैसा होने की उम्मीद है. शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को यहां से अच्छी उछाल और स्पीड मिलेगी. मैच शुरू होने पर नई गेंद के साथ फास्ट बॉलर्स काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. पिच पर तेज गति होने की वजह से दोनों टीमो के फास्ट बॉलर्स इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.

बाद में बैटिंग करना होगा आसान 

इस पिच पर स्पिनर्स को बहुत ज्यादा घुमाव नहीं मिलेगा, लेकिन गेंद पिच पर ग्रिप जरूर करेगी. टप्पा खाने के बाद गेंद थोड़ा रुक कर आएगी, जिससे शुरुआती ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ टाइम करके शॉट खेलना आसान नहीं होगा. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा, पिच पर बैटिंग करना आसान हो जाएगा. चुकी पिच ताजी है, इसलिए फाइनल मैच में 200 रन के आस-पास का बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है. यह मैच गेंद और बल्ले के बीच एक तेज रफ्तार मुकाबला होगा.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर 

पिच के मिजाज को देखते हुए भारत के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह नई गेंद से काफी असरदार हो सकते हैं. बुमराह की सटीक लाइन-लेंथ और उछाल भरी पिच पर उनकी बॉलिंग भारत के लिए सबसे अहम होगी. बीच के ओवर्स में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल रन रोकने की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पास भी मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज बॉलर हैं जो इस पिच की उछाल का फायदा उठाना अच्छी तरह जानते हैं.

ये भी पढ़ें-

हम दर्शकों को मायूस करेंगे, फाइनल से पहले सैंटनर की टीम इंडिया को चेतावनी

हेड कोच से मिलीं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड, गौतम गंभीर का रिएक्शन कर देगा हैरान

दो कीपर चाहिए, अर्शदीप की इस कमजोरी पर अभिषेक शर्मा ने ली चुटकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >