Ind vs Nz: जडेजा ने दिलाई धोनी की याद, थाला स्टाइल में किया रन आउट

Ind vs Nz, 2nd Test, Jadeja: भारतीय टीम के ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की फील्डिंग से तो सभी वाकिफ हैं. डाइव लगाना, रन आउट करना या उड़ते हुए कैच लेना. ताजा वीडियो जडेजा के रन आउट का है. जडेजा के ब्लाइंडर ने कीवी पारी को समाप्त करने में अंतिम चोट की. सोशल मीडिया पर लोगों को धोनी (Dhoni) की याद आ गई.

Ind vs Nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में जारी मैच के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने कीवी पारी को जमने का बिल्कुल मौका नहीं दिया. पहले तो जडेजा ने टॉम ब्लंडेल को बोल्ड किया उसके बाद मिचेल सैंटनर को कैच आउट कराया. तीसरे विकेट के रूप में जडेजा ने एजाज पटेल को भी वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट करवाया. लेकिन हम बात कर रहे हैं उस एक्शन की जिसने न्यूजीलैंड की पारी को समाप्त किया. जडेजा ने विलियम रोर्रुके को रन आउट करने में जिस तरह से प्रतिक्रिया की, उसने एम एस धोनी की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर लोग जडेजा थाला धोनी की तुलना से करने लगे हैं. 

जडेजा का कमाल और कीवी पारी समाप्त

दरअसल न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी विकेट मैदान पर था और ग्लेन फिलिप्स ने स्वीपर कवर पर शॉट लगाया. पहला रन आसानी से ले लिया. विलियम रोर्रुके ने भी दूसरी तरफ से तेजी दिखाई. वाशिंगटन सुंदर के पास गेंद गई, सुंदर ने फील्डिंग में थोड़ी सुस्ती दिखाई तो फिलिप्स दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े. सुंदर ने गेंद फील्ड कर वापस फेंकी. पहले तो उन्होंने थोड़ी निराशा दिखाई, लेकिन जडेजा तो जडेजा ठहरे. तुरंत ही मौका देखकर गेंद का रुख विकेट की तरफ मोड़ दिया. विलियम रोर्रुके क्रीज से दूर रह गए और भारत को दसवां विकेट मिल गया. बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है.

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए. कल के स्कोर 198 रन में 53 रन जोड़कर कीवी पारी ने भारत को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा. पहली पारी में भारतीय टीम 103 रनों से पिछड़ गई थी. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में कप्तान रोहित का विकेट खोकर 50 रन के स्कोर का आंकड़ा पार कर लिया है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >