Ind vs NZ: रोहित-श्रेयस का तूफान, फिरकी का कमाल…न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी

Ind vs NZ: भारत ने दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद खिताब पर कब्जा कर लिया.

Ind vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को पहले 251 के स्कोर पर रोक दिया, फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. भारत ने 6 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया. भारत ने आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. 12 साल के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इतिहास दोहरा दिया है.

भारत ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड से लिया बदला

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल बाद बदला ले लिया. 25 साल पहले 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था.

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 83 गेंदों में 83 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली. भारत की ओर से शुभमन गिल ने 31, श्रेयस अय्यर 48, अक्षर पटेल 29, हार्दिक पांड्या 18 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली.

भारतीय स्पिनरों ने दिखाया दम

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से गेंदबाजी में स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिए. तेज गेंदबाज में मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन देकर एक विकेट लिए.

डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाया था 251 रन

न्यूजीलैंड ने दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 53 रनों की पारी खेली. विल यंग 15, रचिन रविन्द्र 37 और ग्लेन फिलिप्स 34 रनों की पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >