Ind vs Nz, 1st Test, Result: पहले टेस्ट में भारत की हार, 8 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. वर्षा से बाधित मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. बंगलुरू में टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह से धुल गया था. मैच में दूसरे दिन ही टॉस हो पाया, जिसमें कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रोहित का यह फैसला भारतीय टीम को रास नहीं आया और पूरी टीम 46 रन के कुल स्कोर पर चलती बनी. भारत की पूरी पारी में 5 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए.

Bengaluru: New Zealand’s Rachin Ravindra and Will Young celebrate after winning the first test cricket.
PTI

आज पांचवें दिन का खेल 10.15 शुरू हुआ. बारिश के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ. आज जीत के लिये कीवी टीम को 107 रन की जरूरत थी. जिसे न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान टॉम लाथम और ड्वेन कॉन्वे ने कल की छूटी हुई पारी को आज शुरू की तो बुमराह की दूसरी गेंद पर ही लाथम एलबीडब्लू हो गए. भारत के लिए तुरंत सफलता मिलना एक अच्छी शुरुआत थी. लेकिन विकेट बाद उतरे विल यंग ने ड्वेन कॉन्वे का साथ दिया और न्यूजीलैंड की पारी को एक ठोस नींव दी. 35 रन के कुल स्कोर पर ड्वेन कॉन्वे भी आउट हुए, लेकिन पहली पारी के शतकवीर रचिन रवींद्र ने दूसरे छोर पर विल यंग का भरपूर साथ दिया. न्यूजीलैंड ने 27.4 ओवर में 110 रन बनाकर मैच जीत लिया. विल यंग 48 रन बनाकर नॉट आउट रहे. 

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में मूल रूप से बंगलुरू के निवासी रचिन रवींद्र के शतक और ड्वेन कॉन्वे की 91 रन की पारी की बदौलत 402 रन बनाए. भारत की पहली पारी के मुकाबले न्यूजीलैंड ने 356 रन की भारी भरकम लीड ले ली थी. भारत की तरफ से दूसरी पारी में कप्तान रोहित और विराट ने पचासा लगाया. सरफराज खान ने अपना पहला शतक बना कर भारत के लिए पारी से हार का बचाव किया तो साथ में ऋषभ पंत ने भी 99 रन की पारी खेली. दोनों के बीच 177 रन की साझेदारी हुई, जिसके दम पर भारत ने 107 रनों का टारगेट कीवी बल्लेबाजों के सामने रखा. सरफराज और पंत की पारी का अंत बारिश के कारण लय बिगड़ने के कारण हुआ. बारिश के बाद न्यूजीलैंड ने नई गेंद का इस्तेमाल किया, जिसके बाद भारत की पूरी पारी मात्र 62 ही बना सकी.

Bengaluru: new zealand’s players and indian players shake hands after match. Pti

1988 के बाद न्यूजीलैंड खोला खाता

IND vs NZ: दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 62 टेस्ट मैच हुए थे, जिसमें भारत ने 22 मैच जीते थे और न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते थे. जबकि 27 मैच दोनों के बीच ड्रॉ हुए हैं. भारत में हुए 36 मैचों में भारत ने 17 तो न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 मैच जीते थे. आपको यह भी बताते चलें, कि कीवियों ने आखिरी बार 1988 में भारत में भारत के खिलाफ कोई मैच जीता था. रोहित ब्रिगेड के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मिली सफलता के बाद एक चेतावनी की तरह है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए श्रीलंका में मिली हार से उबरने का समय है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से कितनी दूर है भारत

WTC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 8 टेस्ट मैचों में 3 जीत की आवश्यकता थी. अब इस हार के बाद भारत के पास 7 मैचों में 3 जीत चाहिए. लेकिन अगले 2 मैचों के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जो भारत के लिए बिल्कुल आसान नहीं रहने वाली. 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का दौरा 22 नवंबर से शुरू होगा.

तीन मैचों की सीरीज का यह पहला मैच था. अभी भारत को दो मैच और खेलने हैं. भारत और न्यूजीलैंड का अगला मैच 24-28 अक्टूबर तक पुणे में खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. अगले मैच तक उनके फिट होने की उम्मीद है. भारतीय टीम में भी ओपनर शुभमन गिल भी गले में समस्या की वजह से मैच से बाहर हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >