IND vs NZ 1st Test, Bengaluru: भारत की टेस्ट में वापसी की उम्मीद, गेंदबाजों ने दिखाया दम

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में पहले दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया था. पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया था. जब दूसरे दिन खेल शुरू हुआ तो भारत ने अपनी जमीन पर सबसे शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए, भारत में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला.

IND vs NZ: दूसरे दिन के खेल में लंच के तुरंत बाद भारत की पूरी पारी मात्र 46 रन पर ऑल आउट हो गई. 91 साल में पहली बार भारत एशिया में 50 से कम के स्कोर पर आउट हो गया. टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. विराट का आउट ऑफ प्रदर्शन जारी है. वे शून्य पर आउट हुए. कप्तान रोहित भी मात्र 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए. 

न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की. ड्वेन कॉन्वे के 91 रन की पारी की बदौलत दूसरे दिन के खेल तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे और भारत से 134 रन की लीड ले ली थी. भारत को पहली सफलता कुलदीप ने दिलाई. कप्तान टॉम लाथम को एलबीडब्लू कर पवेलियन भेजा. दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ही शतक के नजदीक पहुंचे ड्वेन कॉन्वे भी रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए. अश्विन ने कॉन्वे को अपने स्पिन के जाल में फंसा कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. 

सिराज ने दिलाई दिन की पहली सफलता

कल दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने आज पारी की शुरुआत. 180 रन से आगे बढ़ते हुए न्यूजीलैंड 13 रन ही जोड़ पाया था, कि मिचेल का विकेट गिरा. दिन के पांचवें ओवर में सिराज की गेंद पर डेरिल मिचेल यशस्वी को कैच थमा कर चलते बने.  193 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा.

Rahul in the slips. X/BCCI

भारतीय गेंदबाजों की जोरदार वापसी

सिराज द्वारा दिलाई गई प्रारंभिक सफलता के बाद बुमराह ने टॉम ब्लंडेल को के. एल. राहुल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया. ब्लंडेल क्रीज पर आश्वस्त नहीं दिख रहे थे. बुमराह ने ऑफ-स्टंप पर एक अच्छी लेंथ डिलीवरी डाली और ब्लंडेल समझ नहीं पाए कि आगे जाना है या पीछे, बैट ने किनारा लिया और गेंद सीधे दूसरी स्लिप में सीधे राहुल के पास चली गई. 

जडेजा ने भी कीवी बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 223 के स्कोर पर ग्लेन फिलिप्स और 233 पर मैट हेनरी को आउट किया. ग्लेन फिलिप्स 14 और हेनरी 8 के निजी स्कोर पर आउट हुए. फिलहाल रचिन रवींद्र शतक के करीब हैं और 98 रन बनाकर एक छोर पर टिके हुए है. रचिन का साथ देने के लिए टिम साउदी भी क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत का पूरा जोर न्यूजीलैंड को एक बड़ी लीड लेने से रोकने पर है. अब तक न्यूजीलैंड 200 रनों की लीड को पार कर चुका है. बिना घास वाली, स्पिन के लिए मददगार पिच भारत के लिए दूसरी पारी में बैटिंग करके एक बड़ा स्कोर खड़ा करना एक चुनौती होगी. भारत के स्टार बल्लेबाज पहली पारी में पूरी तरह असफल रहे.

इसे भी पढ़ें: IND vs NZ: 91 रन बनाने वाले ड्वेन कॉन्वे हुए बोल्ड, अश्विन ने कैसे फंसाया, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >