IND vs NZ: 91 रन बनाने वाले ड्वेन कॉन्वे हुए बोल्ड, अश्विन ने कैसे फंसाया, देखें वीडियो

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्षा बाधित मैच में दूसरे दिन खेल की शुरुआत हुई. भारत के 46 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने बेहतरी खेल दिखाते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पारी 46 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. भारत के बड़े-बड़े नाम वाली टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. विराट और राहुल समेत 5 भारतीय खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर ही चलते बने. कप्तान रोहित भी मात्र 2 रन ही बना सके और टिम साउदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

IND vs NZ: शतक के नजदीक पहुंच रहे कॉन्वे संभल कर खेल रहे थे, कि तभी रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए. लाथम और कॉन्वे शुरुआत से ही स्वीप खेल कर पिच पर सेट हो रहे थे, लाथम पहले ही कुलदीप का शिकार हो गए थे, लेकिन कॉन्वे ने गलती नहीं की. अश्विन ने पहले कॉन्वे को फंसाया, वो जानते थे कि कॉन्वे रिवर्स स्वीप के लिए जाएंगे और वही हुआ. अश्विन की गेंद को समझ नहीं सके और कॉन्वे का मिडिल और लेग स्टंप उड़ गया.  

न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की सधी हुई शुरुआत की. कप्तान टॉम लाथम और ड्वेन कॉन्वे ने 67 रन की साझेदारी की. लाथम 15 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने. जबकि जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे उसी पिच पर कॉन्वे ने 91 रन ठोक डाले. 115 गेंद खेल कर 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ कॉन्वे ने भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया. दिन का खेल खत्म होने तक कीवी बल्लेबाजों ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >