सूर्या के बाद अब विराट-रोहित की बारी, IND vs ENG ODI सीरीज के लिए पहुंचे नागपुर, Video

IND vs ENG: टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड ओडीआई शृंखला के लिए नागपुर में भिड़ेंगे. रोहित शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ संतरा नगरी पहुंच गए हैं.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने अपनी विश्व चैंपियन वाली बादशाहत बरकरार रखी है. टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया. इस सीरीज की जीत में सबसे आतिशी और धुआंधार खेल मुंबई में 1 फरवरी को खेले गए आखिरी मैच में दिखा, जहां भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया. इस जीत का खुमार मिटा भी नहीं कि भारत के सफेद गेंद के एकदिवसीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूरी टीम के साथ रंग में आ गए.  

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अन्य रविवार रात नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. 6 फरवरी को भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगा. जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को शामिल करने के अलावा, इस सीरीज के लिए टीम वही है जो ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए थी.

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के एक्शन दूसरा और तीसरा वनडे मैच क्रमशः 9 और 12 फरवरी को कटक और अहमदाबाद में होने वाला है. इस सीरीज में दो खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. पहले होंगे यशस्वी जायसवाल और दूसरे हर्षित राणा. यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट मैचों में अपना जलवा बिखेरा, लेकिन उन्होंने ओडीआई में पदार्पण नहीं किया है. 

वहीं हर्षित राणा भी चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह केवल पहले दो मैचों के लिए बैकअप के रूप में शामिल किए गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में ही अपना टी20 डेब्यू किया. ऐसे में देखना अहम होगा कि क्या उन्हें भारतीय एकदिवसीय टीम में भी मौका मिलेगा.  

वहीं इंग्लैंड की बात की जाए तो उसकी टीम में अब रेहान अहमद की जगर जो रूट की वापसी हुई है. आखिरी टी20 मैच से पहले वे अपनी टीम के साथ मुंबई में जुड़ गए थे. भारत और इंग्लैंड दोनों ही आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस सीरीज को अभ्यास के रूप में लेंगे. 7 साल बाद आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 19 फरवरी से पाकिस्तान में आयोजन हो रहा है. 

टी20 सीरीज की बात करें तो मेन इन ब्लू ने कोलकाता, चेन्नई, पुणे और मुंबई में भारत ने जीत हासिल की तो राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लिश टीम बाजी मारने में सफल रही. इस सीरीज में कुल 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. वहीं अंतिम मैच में 53 गेंद पर 135 रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा

तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

140-150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर छक्का कैसे लगाया? अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी का खोला राज

‘द अभिषेक शर्मा शो’, 135 रन की विराट पारी में ध्वस्त हो गए दिग्गजों के कीर्तिमान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >