भारत-इंग्लैंड सीरीज में बदलेगा ट्रॉफी का नाम, इन दो खिलाड़ियों के नाम पर हो रही चर्चा

IND vs ENG Tendulkar-Anderson Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का नाम अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी हो सकता है. पहले यह सीरीज पटौदी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब रिटायर किया जा रहा है. ईसीबी यह बदलाव आज की पीढ़ी को हाल ही के दिग्गज खिलाड़ियों से जोड़ने के उद्देश्य से कर सकती है.

IND vs ENG Tendulkar-Anderson Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को जल्द ही एक नया नाम मिल सकता है. भारत के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज पहले पटौदी ट्रॉफी के लिए खेली जाती थी, जिसे इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में नामित किया गया था. मार्च में, ईसीबी ने पटौदी परिवार को पत्र लिखकर सूचित किया कि वे इस ट्रॉफी को अब से “रिटायर” करना चाहते हैं. इस बदलाव के पीछे सोच यह है कि ट्रॉफी का नाम हाल ही में रिटायर हुए दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाए, जिससे आज की पीढ़ी के प्रशंसक उनसे बेहतर जुड़ाव महसूस कर सकें. अब इस सीरीज का नाम सचिनत तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा जा सकता है.  

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने प्रस्ताव दिया है कि भविष्य में इंग्लैंड की ज़मीन पर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम टेस्ट क्रिकेट के सबसे अधिक मैच खेलने वाले दो खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर (200 टेस्ट) और जेम्स एंडरसन (188 टेस्ट) के नाम पर रखा जाए. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ट्रॉफी के प्रस्तावित नाम परिवर्तन पर आपत्ति नहीं जताएगा. बीसीसीआई एक अधिकारी ने कहा, “अगर ट्रॉफी का नाम सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम पर रखा जा रहा है, तो बीसीसीआई को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी. इसके अलावा, यह ईसीबी का विशेषाधिकार है.”

सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन. इमेज- सोशल मीडिया.

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में गिना जाता है, टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 16 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाले तेंदुलकर ने 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, जेम्स एंडरसन को स्विंग गेंदबाजी का बेहतरीन मास्टर माना जाता है. उनके 704 टेस्ट विकेट किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं. वह टेस्ट इतिहास में मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद तीसरे स्थान पर हैं.

दोनों खिलाड़ियों के बीच एक शानदार प्रतिद्वंद्विता रही. एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने तेंदुलकर को “सबसे बेहतरीन बल्लेबाज” बताया. दोनों ही क्रिकेट जगत में अत्यधिक सम्मानित हैं. तेंदुलकर को 2014 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” मिला, जबकि एंडरसन को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफा सम्मान सूची में “नाइटहुड” से सम्मानित किया गया.

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड 20 जून से 4 अगस्त, 2025 तक इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे. यह सीरीज 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगी, इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम के एजबेस्टन में होगा. लंदन के लॉर्ड्स में 10 से 14 जुलाई के बीच तीसरा मैच खेला जाएगा. चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा और सीरीज का समापन 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के द किआ ओवल में होगा.

दोनों टीमों के बीच सबसे हालिया टेस्ट सीरीज में, भारत ने 2024 की शुरुआत में घरेलू सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की. ​​भारत 2021-22 सीरीज के दौरान इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ भी हासिल करने में सफल रहा. 2025 में भारत और इंग्लैंड अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के साइकल की शुरुआत करेंगे. 

गौतम गंभीर नहीं, इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-ए का कोच बनेगा यह दिग्गज, जानें कौन है 98 में पाकिस्तान को धूल चटाने वाला सूरमा

Video: हवा में ऐसे उड़ा कीपर जैसे कोई पंछी, झपट्टा मारकर बेन फोक्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

बाबर आजम ने चुनी टी20 वर्ल्ड इलेवन, विराट-बुमराह को छोड़ भारत से इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >