‘यह खबर परेशान करने वाली’, भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर ने इस बात से जताई नाराजगी

Sunil Gavaskar on IND vs ENG Tendulkar-Anderson Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज अब ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ के नाम से जानी जाएगी. इससे पहले यह सीरीज ‘पटौदी ट्रॉफी’ के नाम से खेली जाती थी, लेकिन ईसीबी ने इसका नाम बदलने का फैसला किया है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ट्रॉफी का नाम बदलने पर आपत्ति जताई है.

Sunil Gavaskar on IND vs ENG Tendulkar-Anderson Trophy: 20 जून से भारत और इंग्लैंड (India vs England Test Series 2025) के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की यह टेस्ट सीरीज पहले ‘पटौदी ट्रॉफी’ (Pataudi Trophy) के नाम से जानी जाती थी, लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अब इस ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला किया है. मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को एक पत्र लिखकर सूचित किया था कि ट्रॉफी का नाम बदला जाएगा. अब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज दो महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर होगी और इसे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी (Tendulkar-Anderson Trophy) कहा जाएगा. हालांकि भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पर ऐतराज जताया है. 

गावस्कर ने जताई नाराजगी

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस फैसले पर असंतोष जताया है. उन्होंने अपने स्पोर्टस्टार कॉलम में लिखा, “हाल ही में खबर आई है कि ईसीबी ने इंग्लैंड और भारत के बीच इंग्लैंड में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज की पटौदी ट्रॉफी का नाम बदल दिया है, यह खबर काफी परेशान करने वाली है. किसी खिलाड़ी के नाम पर दी जाने वाली ट्रॉफी को हटाना यह पहला मामला है. भले ही यह ईसीबी का फैसला हो और बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी गई हो, लेकिन यह कदम इंग्लैंड और भारत के क्रिकेट इतिहास में पटौदी परिवार के योगदान के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है.”

सचिन और एंडरसन के नाम पर ट्रॉफी

सचिन तेंदुलकर ने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज किया है, जबकि जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज के रूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. बीबीसी स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज अब ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ के रूप में जानी जाएगी. इसका पहला टेस्ट मैच 20 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ECB इस ट्रॉफी का नया नाम आधिकारिक रूप से घोषित करेगा.

एंडरसन ने टेस्ट में तेंदुलकर को सबसे ज्यादा बार किया आउट

सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में जेम्स एंडरसन के खिलाफ 14 मैच खेले, जिसमें एंडरसन ने उन्हें 9 बार आउट किया, जो कि किसी भी गेंदबाज द्वारा सचिन को टेस्ट में आउट करने का सबसे अधिक आंकड़ा है. सचिन ने एंडरसन के कुल 350 गेंदों का सामना किया, जिन पर उन्होंने 208 रन बनाए और 34 चौके लगाए. उनका एवरेज एंडरसन के खिलाफ 23.11 रहा. सचिन तेंदुलकर अब भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (15,921) बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि जेम्स एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट (704) लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं.

गिल के नेतृत्व की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेंगे. इसी सीरीज से भारत के नए टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल के नेतृत्व की भी परीक्षा शुरू हो जाएगी. क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम की कमान उन्हीं के कंधों पर है. 18 सदस्यीय भारतीय दल का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है. भारत औऱ इंग्लैंड इस सीरीज से अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत भी करेंगे. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त तक चलेगी. 

बेंगलुरु हादसे पर कर्नाटक सरकार की कार्रवाई, RCB के मार्केटिंग हेड समेत तीन लोग हिरासत में

इंग्लैंड दौरे को लेकर दबाव में हैं गौतम गंभीर! सीरीज से पहले खोला राज, खुद बताया क्या है कारण

‘टेस्ट संन्यास पर पिता निराश थे’, रोहित शर्मा ने बताया; उनकी क्रिकेट बारीकियों समझ और संघर्षों ने यहां तक पहुंचाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >