ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए हुआ करार, भारत-इंग्लैंड सीरीज में यहां देख सकेंगे मुकाबले

IND vs ENG: आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रोमांच अब टेस्ट क्रिकेट में जारी रहेगा. युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का प्रसारण टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा, जिसके लिए दो बड़ी मीडिया कंपनियों में करार हो चुका है.

IND vs ENG Test Series Live Streaming Update: भारत में पिछले लगभग दो महीने से आईपीएल का रोमांच छाया हुआ है. अब दनादन क्रिकेट का यह प्रारूप अपने अंतिम पड़ाव पर है. क्रिकेट का  यह महाकुंभ समाप्त होगा, तो क्रिकेट प्रेमियों को मायूस होने की जरूरत नहीं है. आईपीएल के बाद भी रोमांच जारी रहेगा, बस फॉर्मेट बदलेगा, लेकिन उत्साह वैसा ही बना रहेगा. इस बार भारतीय टीम एक नई चुनौती के लिए तैयार है, जहां युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में एक युवा ब्रिगेड इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलेगी. अच्छी खबर यह है कि इस टेस्ट सीरीज को फैंस न केवल टीवी पर बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख पाएंगे, क्योंकि इसको लेकर दो बड़ी मीडिया कंपनियों के बीच एक अहम समझौता हो चुका है.

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के डिजिटल प्रसारण अधिकार जियो ने हासिल कर लिए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने सोनी इंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ एक डिजिटल डील पूरी कर ली है. 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को अब जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेटवर्क्स के बीच पिछले एक महीने से बातचीत चल रही थी और बीते 24 घंटे में इस डील को अंतिम रूप दिया गया है. इस समझौते के तहत सोनी ने डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार जियो को सब-लाइसेंस कर दिए हैं, जबकि सीरीज के टीवी प्रसारण (लिनियर राइट्स) Sony Sports Network पर ही होंगे. यानी अब आप स्टार स्पोर्ट्स पर इस प्रसारण को नहीं देख पाएंगे. 

अगले साल तक जारी रहेगा कांट्रैक्ट

आपको बता दें कि सोनी और जियोहॉटस्टार के बीच यह करार अगले साल होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज तक के लिए है. यानी जब भारत 2026 की गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा, तब इसके डिजिटल अधिकार भी जियोहॉटस्टार के पास होंगे. सोनी ने पिछले साल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ एक आठ साल का करार किया था, जो 2031 तक वैध है. इस करार के तहत सोनी को भारत में इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ी सभी श्रृंखलाओं के विशेष प्रसारण अधिकार प्राप्त हुए हैं. इस ताजा समझौते में जियो, स्टार और सोनी के बीच ECB ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हालांकि सोनी या जियो स्टार की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है, लेकिन दिन के अंत तक इस डील की औपचारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है. 

पांच मैचों की सीरीज पर होगी शुभमन की परीक्षा

वहीं भारत इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही सीरीज के बाकी चार टेस्ट मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम (2 जुलाई से), लॉर्ड्स (10 जुलाई से), मैनचेस्टर (23 जुलाई से) और द ओवल (31 जुलाई से) में खेले जाएंगे. इस दौरे पर भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल की परीक्षा भी होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत की यह युवा टीम क्या असर दिखाएगी.

LSG को हल्के में लेना RCB को पड़ सकता है भारी, प्लेऑफ में टॉप पर पहुंचने के लिए केवल यही जरूरी

SRH के इस गेंदबाज को डेनियल वेटोरी ने बताया भारत का फ्यूचर, मोहम्मद शमी को लेकर कही ये बात

जहीर खान ने दिखाई अपने बेटे की फोटो, कोहली ने बताया किस पर गया, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >