‘सब सिखाना पड़ता है, बॉलिंग छोड़कर’, डिमांड पर फंसे सिराज, तो सरदार जी ने कर दिया ट्रोल, देखें वीडियो

Arshdeep Singh and Mohammad Siraj Fun after IND vs ENG Oval Test: ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को मात देकर सीरीज 2-2 से बराबर की. ओवल में भारत के लिए सिराज ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि अपने बिलीव को भी शानदार अंदाज में दिखाया. जश्न के बीच अर्शदीप सिंह और सिराज की मस्ती ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया.

Arshdeep Singh and Mohammad Siraj Fun after IND vs ENG Oval Test: भारत ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. पांचवें दिन सिराज की अगुआई में और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के हाथों से जीत छीन ली और सीरीज को बराबरी पर खत्म किया. केवल 35 रन और 4 विकेट की दरकार में भारत ने बाजी मारी. जहां भारतीय टीम इस जीत का जोश में जश्न मना रही थी, वहीं इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने भी सम्मान पाया, जिन्होंने चोटिल कंधे के बावजूद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरकर हिम्मत दिखाई और बिना गेंद खेले नाबाद लौटे. मैच के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे थे. इसी दौरान अर्शदीप सिंह और हीरो मियां भाई मोहम्मद सिराज अलग ही दुनिया में डूबे हुए थे. 

ओवल में 6 रन की रोमांचक जीत के कुछ ही समय बाद, मोहम्मद सिराज खुद मैदान से बाहर एक अलग तरह की चुनौती से जूझते मिले. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मजाकिया अंदाज में सिराज को जबरदस्ती एक दो सेकंड का रील बनाने के लिए कहते दिखे. अर्शदीप ने उनसे मशहूर डायलॉग “Pressure? What pressure? दबाव? कैसा दबाव?” बोलने को कहा. यह लाइन फुटबॉल लीजेंड ऐलन शीयर ने यूईएफए यूरो 2024 टूर्नामेंट के दौरान मशहूर की थी. इसके बाद से यह वाक्य दुनिया भर के कई एथलीट अलग-अलग खेलों में इस्तेमाल करते आ रहे हैं.

सिराज इस रिक्वेस्ट पर थोड़ा उलझन में पड़ गए और अर्शदीप से पूछा, “स्टोरी या पोस्ट?” इस पर अर्शदीप ने तुरंत जवाब दिया, “अरे, रील सीधा, 2 सेकंड की.” टीममेट की हिचकिचाहट पर हंसते हुए अर्शदीप ने कहा, “सब सिखाना पड़ता है, बस बॉलिंग छोड़कर.” आखिरकार सिराज ने मान लिया और टीम की खुशी के बीच रील पूरी की. यह मजेदार पल उसी समय का है जब सिराज ने भारत को यादगार जीत दिलाई थी. उन्होंने मैच में 104 रन देकर 5 विकेट झटके और आखिरी विकेट गस एटकिंसन को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड करके लिया.

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो मोहम्मद सिराज ही रहे. उन्होंने 5 मैचों की इस सीरीज का समापन 23 विकेटों के साथ किया और वह इस सीरीज के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. पांच मैचों की नौ पारियों में उन्होंने 185.3 ओवर डाले, जिनमें 26 मेडन ओवर रहे. सिराज दो बार पांच विकेट और एक बार चार विकेट लेने में सफल रहे. इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.02, औसत 32.43 और स्ट्राइक रेट 48.39 रहा, यानी उन्होंने लगभग हर 49वीं गेंद पर विकेट झटका. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट का रहा. 

ये भी पढ़ें:-

क्रिकेटिंग सिनेमा का अमिट क्लाइमेक्स! 57 मिनट और 53 गेंदों में भारत ने ओवल में इतिहास रचा…

5 टेस्ट, 25 दिन और 16 खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे पर पूरी भारतीय टीम की रेटिंग और रिपोर्ट कार्ड

‘आज की सुबह इस…’, ओवल फतह के बाद दहाड़े शुभमन गिल, बताई नई टीम इंडिया की ताकत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >