IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी इंडियन प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

IND vs ENG 1st Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू होगी, जिससे दोनों टीमें डब्ल्यूटीसी 2025-27 की शुरुआत करेंगी. विराट-रोहित की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल कप्तान होंगे. इस अहम सीरीज के लिए रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के प्लेइंग संयोजन पर राय दी है.

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू हो रही है. इसी सीरीज से दोनों टीमें अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल की शुरुआत करेंगी. भारतीय टीम इस सीरीज में अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना उतरेगी और टीम की कमान भी युवा शुभमन गिल के हाथों में होगी. इस 19 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजी क्रम के संयोजन के लिए कई तरह के सुझाव दिए गए हैं. अब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी इस पर अपनी राय रखी है. रवि शास्त्री ने युवा साई सुदर्शन के टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में महत्वपूर्ण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का समर्थन कर रहे हैं.

रवि चाहते हैं कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ‘शानदार’ प्रदर्शन करने वाले करुण नायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करें. पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से लीड्स में शुरू होगा जो भारतीय कप्तान के रूप में शुभमन गिल की पहली सीरीज होगी. शास्त्री ने मंगलवार को आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘ ओपनिंग के लिए यह यशस्वी जायसवाल होंगे और उनके साथ लोकेश राहुल होंगे क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक बड़ा दौरा है. वह बल्लेबाजों में सबसे अनुभवी हैं.’’ (Ravi Shastri Picks Indian Playing XI for 1st Test vs England)

सुदर्शन नंबर 3 पर सबसे अच्छे बल्लेबाज

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत ने पिछली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तब उन्होंने (राहुल) पारी की शुरुआत की थी, शतक बनाया था और अच्छा दौरा रहा था. इसलिए मैं उनसे पारी की शुरुआत करने की उम्मीद करूंगा.’’ शास्त्री ने कहा, ‘‘तीसरे नंबर पर मैं युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन के साथ जाऊंगा. मैंने उन्हें जितना भी देखा है, वह बहुत प्रभावशाली हैं. यह दौरा उनके लिए अच्छा अनुभव होगा.’’ तेइस वर्षीय सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, हाल ही में वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल प्रदर्शन के बाद एक ही आईपीएल सत्र में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.

गिल और करुण नायर नंबर- 4 और 5 पर उतरें

पूर्व भारतीय कप्तान ने नए टेस्ट कप्तान गिल को चौथे नंबर पर रखा जिन्होंने अपने शुरुआती 32 टेस्ट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है. शास्त्री के अनुसार वर्तमान फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में नंबर पांच पर आदर्श विकल्प होंगे. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के अलावा नायर का काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव भी उनके पक्ष में है.

शास्त्री ने कहा, ‘‘वर्तमान फॉर्म के आधार पर करुण नायर ही सबसे बेहतर विकल्प होंगे. वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है. छठे नंबर पर (ऋषभ) पंत होंगे.’’ जहां तक गेंदबाजी आक्रमण का सवाल है तो शास्त्री ने कहा कि लीड्स की परिस्थितियों को देखते हुए वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाएंगे.

तीन तेज गेंदबाज; कुलदीप यादव को नहीं दी जगह

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि शार्दुल ठाकुर और नितीश रेड्डी के बीच मुकाबला मुश्किल होगा लेकिन आपको देखना होगा कि कौन कितना गेंदबाजी करता है. अगर रेड्डी आपको 12, 14 ओवर देने जा रहे हैं तो उनकी बल्लेबाजी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है.’’ शास्त्री ने कहा, ‘‘और तीन तेज गेंदबाज होंगे, मैं प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा. लीड्स में अगर आसमान में बादल छाए हुए हैं तो बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी चुना जा सकता है. तो यह प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप होंगे लेकिन अन्य दो सिराज और बुमराह होंगे.’’

पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री की भारतीय प्लेइंग इलेवन 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा / अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

‘टीम के लिए खून देने को तैयार’, WTC फाइनल में 9 विकेट चटकाने वाले रबाडा का खुलासा

साई सुदर्शन या गिल नहीं, कोहली की जगह लेगा यह स्टार, पूर्व सेलेक्टर ने बताया नाम

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड पहुंचे T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, वजह है बेहद खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >